Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



विधानसभा चुनाव: नगालैंड में 75 % , मेघालय में 67 % मतदान

VOTERS

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। मतदान के दौरान हिंसा और झड़प की छिटपुट घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा चुनाव आम तौर पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे तक नगालैंड में 75 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसके अलावा मेघालय में 67 फीसदी वोटिंग हुई है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वोटिंग के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। वोटिंग के दौरान नगालैंड के हर पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल हुआ। नगालैंड के अकलूतो में एक मतदान केंद्र के पास नगा पीपल्स फ्रंट और नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 2 घायल हो गए। इसके अलावा मोन जिले के तिजित गांव के मतदान केंद्र पर चुनाव शुरू होने से करीब एक घंटा पहले एक विस्फोट हुआ था। सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर मतदान केंद्र पर एक देसी बम फेंका गया। इसमें ग्रामीण परिषद का एक सदस्य यानलून मामूली रूप से घायल हो गया। शेष प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं। दूसरी ओर, मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि राज्य में कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है। पूरे राज्य में वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगालैंड और मेघालय दोनों ही राज्यों तथा त्रिपुरा में चुनाव के परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

Leave A Comment