Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



विधानसभा चुनाव : यूकेडी ने जारी किया घोषणा पत्र

 

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और तमाम यूकेडी नेताओं ने विधानसभा चुनाव-2022 का घोषणा पत्र जारी किया।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना के पीछे सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि यहां की जनता को लगता था कि उत्तर प्रदेश में रहकर इस पर्वतीय क्षेत्र के आठ जिलों का विकास इसलिए नहीं हो पाता है। क्योंकि लखनऊ और दिल्ली में बैठे नेता और नौकरशाह पहाड़ के भूगोल को नहीं जानते हैं। उन्होंने यहां कि नदियां, जंगल, संस्कृति और भाषा को नहीं जानते.। वहीं, चौंकाने वाली बात ये है कि आजादी के 75 साल में पहाड़ में जितना पलायन नहीं हुआ उससे कई गुना राज्य बनने के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी का सवाल उत्तराखंड क्रांति दल के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण (चंद्रनगर) को पहाड़ की आत्मा मानती है। ऐसे में हमारा शुरू से ही मानना रहा है कि गैरसैंण राजधानी एक जगह का नाम नहीं है, यह पहाड़ में विकास के विकेंद्रीकरण का दर्शन भी है. उन्होंने बताया कि यूकेडी ने शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा भी घोषणा पत्र में प्रमुखता से उठाया है। उत्तराखंड राज्य की मांग जिन मुद्दों को लेकर हुई थी। उसमें शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख थे.इसके अलावा यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र में आर्थिक दृष्टिकोण, कृषि, बागवानी और सब्जी उत्पादन, पशुपालन, चकबंदी, पर्यटन, वन संसाधन, उद्योग और लघु एवं कुटीर उद्योग, पंचायती राज और स्थानीय निकायों को सुदृढ़ करना महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं की समस्याओं का समाधान, प्रवासियों से संवाद, सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द, साहित्य संगीत कला एवं भाषा, नशा मुक्त माफिया मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड को प्रमुख स्थान दिया है। यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से अपील की है कि बदलाव के इस नए संघर्ष में जनता यूकेडी का साथ दे. यूकेडी लोगों को विश्वास दिलाती है कि राज्य की परिकल्पना और उसको मूर्त रूप देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने जो लंबा संघर्ष किया है वह उस से विमुख नहीं हुई है।

Leave A Comment