Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



विधानसभा भर्ती घोटाला : एक-दो दिन में आ सकती है समिति की रिपोर्ट

 

vidhan sabha

देहरादून। विधानसभा भर्ती घोटाले में बहुत जल्द एक्सपर्ट कमेटी अपनी फाइनल रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपने वाली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने इस मामले में बयानबाजी करने वाले नेताओं को हिदायत देते हुए कहा है कि वह थोड़ा इंतजार करें और विधानसभा की गरिमा से जुड़े इस मुद्दे पर बेकार की बयानबाजी न करें। रिपोर्ट आने दीजिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से सोमवार को मिलने पहुंचे एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन डीके कोटिया से मुलाकात के बाद यह बात विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कही गई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें अभी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है या नहीं। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि समिति ने अपनी जांच का काम पूरा कर लिया है और इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जैसे ही समिति की रिपोर्ट आएगी इसके तुरंत बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके बारे में किसी को कोई कयास लगाने की जरूरत नहीं है उन्होंने इस मुद्दे पर बयानबाजी करने वाले नेताओं के बारे में कहा कि यह लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाली विधानसभा की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है। इस पर बयान बाजी न करें समिति की रिपोर्ट आने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा रखना चाहिए कि इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर सख्त फैसला लिया जाएगा जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी और भविष्य में नियुक्तियों में इस तरह की कोई अनियमितताएं न हो पाए इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में होने वाली नियुक्तियों और पदोन्नति में पारदर्शिता के लिए भी निर्णय लिए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस घोटाले के खुलासे के बाद एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया था जिसको 1 माह में अपनी जांच कर रिपोर्ट देने का समय दिया गया था। उम्मीद है कि आने वाले एककृदो दिन में ही यह समिति अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप देगी तथा इसी सप्ताह इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Leave A Comment