Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में किया जमकर हंगामा

 

vidhan sabha

देहरादून। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस बिजली कटौती, महंगाई, अवैध खनन सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रही। बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। महंगाई के मुद्दे पर सरकार के जबाव से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने, टैक्स में कटौती करने, गरीबों को निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की। विपक्ष की ओर से वेल में 10 मिनट तक जोरदार हंगामा और नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को भोजनावकाश के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।।कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई की वजह से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार एक हाथ से थोड़ा बहुत दे रही है और दोनों हाथों से लोगों को लूट रही है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ दिनों से पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने सरकार से कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य ने भी सरकार पर महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम लोगों के लिए घर चालाना मुश्किल हो गया है। विपक्ष के सभी विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायकों के आरोपों के जबाव में खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रही है। रेखा आर्य के जबाव से कांग्रेस विधायक असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस मामले में चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग को अग्राह्य कर दिया। इस पर कांग्रेस के सभी विधायक वेल में आ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हरिद्वार के विधायकों ने बिजली कटौती के साथ ही बिल भुगतान न करने पर किसानों का कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ सदन में आवाज उठाई। भोजनावकाश से ठीक पहले बसपा विधायकों ने हरिद्वार में अवैध खनन का मुद्दा जोर शोर से उठाया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरबत करीम ने इस पर नियम-58 के तहत चर्चा कराने की मांग उठाई। दोनों विधायक काफी देर तक अपनी सीट पर खड़े होकर अपनी मांग पर जोर देते रहे, जब अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी तो दोनों विधायकों वेल मंे आकर नारेबाजी की।

Leave A Comment