Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



शहीद राकेश की 10 वर्षीय पुत्री मौली के जय हिंद के नारे से गुजा गगन

शहीद राकेश डोभाल को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

ऋषिकेश । जम्मू-कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए तीर्थनगरी के लाल शहीद राकेश डोभाल को पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। बीएसएफ की तोपखाना यूनिट में तैनात उप निरीक्षक राकेश डोभाल शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सोमवार की प्रातः आठ बजे बीएसएफ के जवान शहीद राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गंगा नगर गणेश विहार स्थित आवास पर पहुंचे। शहीद के घर पर सुबह से ही स्वजनों और आसपास के नागरिकों का तांता लग गया था। शहीद का पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गयी। शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां विमला देवी व पत्नी संतोषी बेसुध हो गई। शहीद राकेश डोभाल की 10 वर्षीय पुत्री आदित्य उर्फ मौली ने जय हिंद का नारा लगाकर पिता को सैल्यूट किया। परिवार जनों ने किसी तरह से रोते बिलखते स्वजनों को सांत्वना दी। कुछ देर के लिए शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर ही रखा गया। जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महापौर अनीता ममगाईं ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ठीक साढ़े नौ बजे शहीद की अंतिम यात्रा गंगा नगर स्थित उनके आवास से पूर्णानंद घाट मुनिकीरेती के लिए रवाना हुई। जब तक सूरज चांद रहेगा… राकेश तुम्हारा नाम रहेगा…, शहीद राकेश डोभाल अमर रहे…, राकेश तुम्हारा बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान…, भारत माता की जय… के नारों से आसमान गूंज उठा। देश भक्ति गीतों की धुन पर शहीद की अंतिम यात्रा श्री भरत मंदिर इंटर कालेज से पुरानी चुंगी हरिद्वार मार्ग से ऋषिकेश, कैलाश गेट होते हुए पूर्णानंद घाट पहुंची। शहीद की अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शहीद को पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर बीएसएफ के जवानों ने शहीद राकेश डोभाल को सैन्य सम्मान व शस्त्र सलामी दी। बीएसएफ की ओर से यहां पहुंचे कमान अधिकारी सुनील सोलंकी व निरीक्षक सुनील भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज शहीद के बड़े भाई दिनेश डोभाल को सौंपा। गंगा घाट पर शहीद के छोटे भाई मयंक डोभाल ने शहीद राकेश डोभाल की चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरुण चैधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीएस ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Comment