Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



शीशम के हरे-भरे पेड़ों पर वन तस्करों ने चलाई आरी

 

हरिद्वार। बढ़ती ठंड के साथ हरे भरे पेड़ों के कटान का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। रात में कड़ाके की ठंड शुरू होते ही वन तस्कर भी सक्रिय हो रहें हैं और लगातार हरे पेड़ों पर आरियां चलाकर साफ कर रहे हैं। वन विभाग और उद्यान विभाग भी मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही है।‌‌‌‌‌‌‌‌ विगत दिनों  वन माफियाओं ने लगातार हरे शीशम के पेड़ पर हाथ साफ कर दिया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने खाना पुर्ति करते हुए आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। ऐसे में वन माफियाओं के होंसले बुलंद हैं। गौरतलब है कि ठंड शुरू होते वन तस्कर  सक्रिय हो गए हैं। बागों और खेतों में खड़े हरे भरे पेड़ों पर वन तस्करों की आरियां चल रही हैं। चोरी-छिपे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर पेड़ों का सफाया कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पथरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव का सामने आया है। जहां वन तस्करों ने रात में शीशम के पेड़ों पर आरियां चला डाली। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट में अंधेरे के बीच वन तस्कर खेत में घुसे और यहां खड़े हरे भरे पेड़ों को काट डाला। बताया जा रहा है कि शीशम के तीन पेड़ों को तस्करों ने काट दिया। रातों रात पेड़ कटने से वन विभाग के रात्रि गश्त की भी पोल खुलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वन तस्करों ने खेत में खड़े तीन हरे-भरे शीशम के पेड़ों को काटने के बाद ठिकाने लगा दिया है। जिन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाएगा। बताते चलें कि बीते सप्ताह भी कोतवाली ज्वालापुर के सराय क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में खड़े शीशम के पेड़ काट दिए गए थे। पेड़ काटते हुए पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया था। मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें बाद में कोतवाली से ही जमानत दे दी गई थी। अब फिर से  शीशम के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल का कहना है कि शीशम के पेड़ों के काटने के मामला सामने आया है।  जांच की जा रही है। सबूत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment