Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



श्रीलंका में 10 दिन की इमरजेंसी घोषित

श्रीलंका के कैंडी जिले में दो विशेष समुदाय में झड़प के एक दिन बाद सांप्रदायिक हिंसा पर काबू पाने के लिए 10 दिन के लिए आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी आज सरकार के प्रवक्ता ने दी। जगह-जगह सेना की तैनाती भी की गई है। श्रीलंका में दोनों समुदायों के बीच पिछले एक साल से तनाव बढ़ता जा रहा है। कुछ विशेष समुदाय वाले दूसरे समुदाय के लोगों का श्रीलंका में मौजूदगी का भी विरोध रह रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता दयासिरी जयसेकरा ने बताया कि सांप्रदायिक दंगों को देश के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में देश में 10 दिन के लिए आपात स्थिति घोषित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा फेसबुक के जरिये हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया गया है। कैंडी में भीड़ द्वारा दुकान जलाए जाने के बाद मौके पर सुरक्षा बलों को भेज दिया गया और कर्फ्यू लगा दिया गया। दरअसल दो समुदायों के बीच श्रीलंका के  कैंडी में इस कदर हिंसा भड़की कि पूरे देश में दंगा भड़क गया। कैंडी श्रीलंका का सबसे लोकप्रिय टूरिस्‍ट हिल स्‍टेशन है। कैंडी में एक व्यक्ति की हत्या और समुदाय विशेष के व्यापार को आग लगाने के बाद अशांति के हालात पैदा हो गए थे। दंगा भड़कने के बाद दर्जनों लोगों को किया गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने सभी पार्टियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्‍मेदारी दिखाएं और शांति बनाए रखें। बताते चलें कि भारतीय टीम निदाहास ट्रॉफी ट्राई सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका में ही मौजूद है। आज शाम को सीरीज का पहला मैच कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक कोलंबो में स्थिति सामान्य है।

Leave A Comment