Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



संकट : यूक्रेन में फंसे हैं रुद्रप्रयाग जिले के 4 छात्र, परिजन परेशान

 

रुद्रप्रयाग। रुस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध बढ़ गया है। दोनों ही देश एक दूसरे की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान करने का दावा कर रहे हैं। इस सबके बीच वहां रह रहे भारतीयों की स्वदेश वापसी की कोशिशें भी चल रही हैं, लेकिन हवाई सेवा बन्द होने से उनकी वापसी में देर हो रही है। उत्तराखण्ड के भी कई छात्र-छात्रायें वहां फंसे हुए हैं। अधिकांश छात्र-छात्रायें वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए गये हैं। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के एक छात्र एवं एक छात्रा तथा ऊखीमठ ब्लॉक के भी एक छात्र एवं एक छात्रा के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिल रही है। ये सभी वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अगस्त्यमुनि सीएचसी में तैनात फॉर्मासिस्ट डीएल मिंगवाल के पुत्र अंकित चन्द्रा एवं फलई गांव के पूर्व प्रधान विजय भट्ट की पुत्री अवंतिका भट्ट यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रहे हैं। जब से वहां के हालात बेकाबू हुए हैं, छात्रों के परिजनों की रातों की नींद एवं दिन का चौन उड़ गया है। वे हर दिन वहां के हालातों पर नजर रखे हुए हैं। अभिभावकों ने यूक्रेन के कालेज प्रशासन पर हालातों की गम्भीरता को समझने में गलती करने का आरोप भी लगाया। अभिभावकों ने बताया कि वे अपने पाल्यों को 15 दिन पूर्व ही वापस बुला रहे थे। उन्होंने कालेज से ऑनलाइन पढ़ाई कराने का अनुरोध भी किया था, लेकिन कालेज प्रशासन नहीं माना और स्थिति सामान्य होने की बात करता रहा। अंकित की माता पूर्व जिपंस सुलोचना देवी ने बताया कि रात के समय अंकित से बात होने पर उसने बताया कि वहां के हालात और कठिन होते जा रहे हैं। रात दिन धमाकों की आवाज से शहर थर्रा रहा है और दिनभर सायरन बजता रहता है। एटीएम तथा जनरल स्टोरों में भारी भीड़ लग रही है। उन्हें अपने हॉस्टल में रहने को कहा गया है तथा सायरन बजते ही बेसमेंट में जाने को कहा गया है। जहां नेटवर्क की भी समस्या हो रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए वे हर दम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल अवंतिका की मां का भी है। अवंतिका के पिता विजय भट्ट एवं माता सीएचसी अगस्त्यमुनि में हेल्थ कॉर्डिनेटर रचना भट्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह उससे बात हुई थी। सभी छात्रों में घबराहट है तथा वे अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वहां पर सभी छात्र छात्रायें फिलहाल एक साथ रह रहे हैं। अंकित के पिता डीएम मंगलवाल ने कहा कि छात्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन में अभी मेट्रो चल रही है, जिसके द्वारा छात्रों को नजदीकी पश्चिमी देशों पोलेण्ड, हंगरी आदि में भिजवाया जा सकता है। जहां से सभी छात्र हवाई सेवा द्वारा स्वदेश वापसी कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से यथाशीघ्र छात्रों की घर वापसी के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर वहां रह रहे छात्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यदि किसी का कोई परिजन वर्तमान में यूक्रेन में किसी भी कार्य के लिए गया हुआ है, तो संबंधित व्यक्ति के संबंध में पूरी जानकारी डायल 112 अथवा पुलिस कन्ट्रोल कक्ष रूद्रप्रयाग के नम्बर 7579257572 पर उपलब्ध करायें। वहीं जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जिले के चार छात्रों के यूक्रेन में होने की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बावजूद इसके जानकारी पुख्ता करते हुए कार्यवाही के लिए भारत सरकार से पत्राचार किया जायेगा।

Leave A Comment