Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सतपुली, स्यूंसी झील से होगा क्षेत्र का कायाकल्पः महाराज

देहरादून/पौड़ी। कांग्रेस उत्तराखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधक रही है। सत्ता में रहते हुए उसने कभी भी राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने की चिंता नहीं की। जबकि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को  मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कही। उन्होने में जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर बिजली एवं पानी की लाईनें अवरूद्ध होने पर विभागीय अधिकारियों को उन्हें तुरन्त दुरुस्त कर सुचारू करने के निर्देश भी दिए। भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को पोखड़ा मण्डल के अन्तर्गत गिवाली भेटी, ओडगांव, बौन्दर, दलमाणा, जयखाल और गडोली आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की।
श्री महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में राज्य में अनेक विकास कार्य किए। उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण किया गया।1084.84 लाख की लागत की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं के साथ साथ 13655.57 लाख की 6 पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। 116.43 करोड़ की सतपुली और 48.24 करोड़ की स्यूंसी झील ये दोनों ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनसे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का निश्चित रूप से कायाकल्प होगा। जनसंपर्क के दौरान भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज के नेतृत्व में आज ग्राम बौन्दर एवं नाई के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में बौन्दर गांव के प्रेम सिंह, राजे सिंह, ठाकुर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, भुपन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, अरविंद सिंह, भूप सिंह, तेजपाल सिंह, रोशनी देवी, जसपाल सिंह एवं नाई गाँव के गोदाम्बरी देवी, गोकुल सिंह रावत, शिवानी रावत, कंचन रावत, मोनिका, निशा रावत, सिमरन रावत, गीता गुंसाई, श्रुति रावत, पूजा रावत, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

Leave A Comment