Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सफलता : नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पर छापा, मशीन एवं फैक्ट्री सील

 

हरिद्वार। बिना दवा लाइसेंस के नकली दवाएं बनाने की एक फैक्ट्री पर शनिवार को छापा पड़ा। जिसमें हिमाचल की एक कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में एंटीबॉयोटिक, मल्टी विटामिन एवं कई अन्य प्रकार के साल्ट की नकली दवाएं बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में चालू हालत में मिली दवा बनाने की मशीन एवं फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही भगवानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता की मौजूदगी में मशीन और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे सोलन कोर हेल्थकेयर, हिमाचल के नाम से बनाई जा रही थी। जब्त की गई लाखों की नकली दवाओं में एंटीबॉयटेकिक और मल्टी विटामिन आदि की तैयार दवाएं हैं। करीब दस पेटियों में दवाएं बरामद कर सील कर दी गई है। साथ ही भगवानपुर थाने में ड्रग एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है। टीम में ड्रग विभाग से ड्रग इंस्पेटक्टर हरिद्वार अनिता भारती, देहरादून मुख्यालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर डा. सधीर कुमार, ड्रग विभाग की एफडीए (फूड सप्लाई एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विजिलेंस विंग) से एसआई जगदीश रतूड़ी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एवं एसटीएफ देहरादून से इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाईं, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल रवि पंत, चालक वीरेंद्र रावत शामिल रहे।

Leave A Comment