Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



सरकार मौका दे तो 48 घंटे में बना देंगे वैली ब्रिज : कर्नल कोठियाल

देहरादून । आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने रानी पोखरी में पिछले 5 दिनों से टूटे पुल पर लोगों की समस्या को देखते हुए एक बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री  से कहा,  अगर सरकार हमें जिम्मेदारी दे, तो हम 48 घंटों के भीतर भानियावाला में एक वैकल्पिक पुल तैयार कर देंगे,ताकि वहां से लोगों की आवाजाही शुरु हो सके।  उन्होंने कहा कि, 27 अगस्त को ये पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका कारण अवैध खनन बताया जा रहा है ,लेकिन अभी तक यहां से आवाजाही के लिए सरकार कोई भी बंदोबस्त नहीं कर पाई है। महज जांच और जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की बात कहकर समय की बरबादी की जा रही जबकि हजारों लोग रोजाना इस रास्ते के बंद होने के चलते परेशान हो रहे।  लोगों की परेशानी और कई लोगों के कर्नल कोठियाल से बात करने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा, कई लोग उन्हें कह चुके हैं कि, वो इस पुल को बनाने के लिए आगे आएं। जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने मुख्यमंत्री से ये मांग की इसकी जिम्मेदारी अगर वो उनको देते हैं तो वो 48 घंटे में पुल बनाकर यातायात को पुराने तरीके से सुचारू करवा देंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा,11 हजार फीट जैसी केदारनाथ की उंचाई पर हमने 2014 में केदारनाथ की डोली ले जाने के लिए 30 मीटर का वैली बृज 48 घंटों में तैयार किया था। ऐसी जरूरत यहां पर आज जनता की दिक्कतों को देखकर लग रही यहां भी जल्द से जल्द वैली ब्रिज की जरूरत है। कर्नल कोठियाल ने कहा, किसी भी पुल की मियाद 100 साल होती है, लेकिन ये पुल पहले ही टूट गया,ये प्रशासन और जिम्मेदार विभाग का काम है कि, वो ऐसे निर्मित तमाम पुलों की देखरेख करे ,लेकिन यहां पर लापरवाही बरती गई ,जबकि शासन ने इस पुल पर 40 लाख रुपये मरम्मत के नाम पर दिसंबर 2020 में  खर्च किए। उन्होंने आगे कहा कि नदियों में अवैध खनन धडल्ले से किया जाता है जो ऐसे हादसों को दावत देता है और यही वजह है कि इस पुल के टूट जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। केदारनाथ के कामों को देखते हुए जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं इसलिए वो सरकार को सुझाव देना चाहते हैं कि ये पुल आखिर कैसे जल्द से जल्द बनेगा इसके लिए वो राय देने के साथ इसको बनाने के लिए तैयार हैं अगर सरकार उनको इजाजत दें तो वो इस पुल को 48 घंटे में बना देंगे। उन्होंने इसके साथ कहा , वो जनता की समस्याओं को देखते हुए दलगत राजनीति से हटकर   इस पुल को बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम केदारनाथ जैसी विपरीत परिस्थितियों में ऐसे कई निर्माण कार्य कर चुकी है जिससे शासन प्रशासन पूरी तरह वाकिफ है और अगर दोबारा उन्हें ऐसे जनहित का मौका मिलता है तो, वो अपनी पूरी टीम के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  उन्होंने आगे कहा कि, जब तक पानी का बहाव बंद नहीं हो जाता तब तक वो वैली बृज बनाकर यहां से आवाजाही शुरु करवा सकते हैं ,और पानी पूरी तरह बंद होने के बाद सरकार अपने मुताबिक इस पुल का निर्माण करा सकती है। हम अपने तर्जुबे से इस पुल का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाज में रह रहे लोगों को हौसला देने की जरुरत है, इसलिए राजनीति से अलग होकर वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

Leave A Comment