Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



सराहनीय कार्य : बालाजी सेवा समिति ने कराया 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

 

देहरादून। जब 51 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर अपनी-अपनी दुल्हन लेने पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया,मौका था श्री-श्री  बालाजी सेवा समिति की ओर से कराए गए निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का। इस मौके पर दुल्हनों की आंखे भी नम थी,उनका कहना था कि उन्होंने कभी नही सोचा था कि इतने भव्य तरीक़े से उनका विवाह हो सकेगा। श्री श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह का भव्य समारोह सहारनपुर चौक के समीप स्थित हिंदू नेशनल इन्टर कॉलेज में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्म पत्नी गीता धामी ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया और कहा कि ये निर्धन नहीं बल्कि बेहद ही धनवान कन्याएं हैं। इनके सिर पर बालाजी सेवा समिति के माध्यम से हजारों लोगों का आशीर्वाद है। सांसद नरेश बंसल,विधायक खजानदास, विधायक दुर्गेश लाल, विधायक सविता कपूर,वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने आयोजन पहुंच वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।इससे पहले दोपहर 12 बजे समिति की ओर से मायके वालों की रस्म निभाते हुए बारात का स्वागत किया गया। 1 बजे मांगल गीत की परंपरा शुरू हुई। प्रीतिभोज के पश्चात सात फेरे और विदाई हुई। श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी ओर से निर्धन कन्याओं की संख्या हर वर्ष बढाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष हमारी ओर से जो 51 कन्याओं का कन्यादान किया जा रहा है, ये सबके सहयोग से संभव हो पा रहा है। अगले वर्ष ये संख्या 108 होगी। अतुल्यम रिसोर्ट के ओनर श्रवण वर्मा ने बताया कि समिति के साथ मिलकर अप्रैल माह में रिसोर्ट में 11 निर्धन कन्याओ का विवाह कराया जाएगा। इस आयोजन में मनोज खंडेलवाल,चंद्रेश अरोड़ा,श्रवण वर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,पंकज गुप्ता, उमाशंकर,रामपाल धीमान,सचिन गुप्ता,सौरव गुप्ता, प्रियम छेत्री, अशोक नागपाल, ममता गर्ग,रश्मि अरोड़ा,कविता खंडेलवाल आदि विशेष सहयोग कर रहे हैं। मंच संचालन सचिन गुप्ता ने किया। निर्धन कन्याओ के विवाह में एक जोड़ी बेहद खास थी। ये जोड़ी थी तुनवाला में रहने वाली 25 वर्षीय नमिता और विशाल की। नमिता के माता-पिता नही होने की वजह से उनके चाचा ने उनको पाला और अब उसने जीवन में ऐसा जीवनसाथी चुना कि उसको अपने फैसले पर नाज़ है। नमिता के जीवनसाथी विशाल के दोनों हाथ नही है। ऐसे में जब भी कोई उनसे पूछता कि आपने ये फैसला कैसे लिया तो वो बोली क्यों हाथ नही है तो क्या,साथ तो है।

Leave A Comment