Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



सराहनीय : स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने पर चर्चा के लिए एक मंच पर आए 100 स्कूलों के 150 कोच

 

देहरादून। जमीनी स्तर पर ओलंपिक-शैली की खेल चौंपियनशिप शुरू करके खेलों के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करने वाले प्रमुख मल्टी-स्पोर्ट प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) द्वारा हाल ही में उत्तराखंड में एक कोच कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इस कॉन्क्लेव का मकसद राज्य भर के कोचों के माध्यम से राज्य के सभी स्कूलों को प्रोत्साहित किया जा सके, जिससे कि वे दिसंबर में होने वाले आगामी एसएफए चौंपियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लें। अहम बात यह है कि बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, द पेस्टल वीड स्कूल, शिवालिक एकेडमी और जमदग्नि पब्लिक स्कूल सहित 100 स्कूलों के कुल 150 कोचों बैठक में उपस्थित थे। ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम के आधिकारिक पार्टनर एसएफए एक पूरी तरह से एकीकृत डिजिटल प्लस ऑन-ग्राउंड मल्टी-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य कोचों को नई विचारधारा और एक बृहत आंतरिक दृष्टिकोण प्रदान करना है, जिससे कि वे खेलों के विकास में अहम भूमिका निभा सकें। कोचों को यह बताया जाता है कि कि वे किस प्रकार राज्य में अधिक से अधिक बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की दिशा में उत्प्रेरक बन सकते हैं। इस कॉन्क्लेव का एक खास मकसद पर्दे के पीछे रहते हुए असंख्य छात्रों के कौशल और प्रतिभा को विकसित करने और उन्हें चमकाने की दिशा में काम करने वाले कोचों द्वारा की कड़ी मेहनत को स्वीकार करना भी था, जिनमें से कई अतीत में भारत के लिए भी खेले होंगे। स्पोर्ट्स फॉर ऑल के सह-संस्थापक निशीथ शाह ने कहा, जब खेल की बात आती है तो कोच समाज की रीढ़ होते हैं और एसएफए उनकी उपस्थिति को बहुत महत्व देता है। इस आयोजन ने उन्हें अपनी आवाज सुनाने, ज्ञान साझा करने और अन्य कोचों के साथ बातचीत करने का अवसर दिया ताकि उत्तराखंड में एक संपन्न कोच समुदाय का निर्माण और विस्तार किया जा सके। इस कार्यक्रम में इस बात पर भी चर्चा की गई कि कैसे अधिक से अधिक बच्चों को खेलों में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। एसएफए का मिशन खेल को सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना भी है, जिससे बच्चों और छात्रों के लिए लाभ को अधिकतम किया जा सके। हमारा लक्ष्य भविष्य में इस तरह के और अधिक सम्मेलन आयोजित करना और बच्चों को शुरू से ही खेल के लिए प्रेरित करने वाले कोचों को प्रोत्साहित करना है।”

Leave A Comment