Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सर्वे भवन्तु सुखिन की प्रार्थना के साथ गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का हुआ समापन्न

हरिद्वार । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्त्वावधान में हैदराबाद में 3 जनवरी से चल रहे गायत्री अश्वमेध महायज्ञ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लाखों याजकों ने विशिष्ट वैदिक कर्मकाण्ड के साथ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की प्रार्थना की। पांच दिन तक चले इस महायज्ञ में भारत के अलावा रुस, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ के दौरान भारत की सांस्कृतिक की विरासत को अक्षुण्य बनाये रखने, विश्व की खुशहाली एवं विकास के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किये गये। इस दौरान विशिष्ट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना व हवन भी किया गया।गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि सृष्टि और समाज के बिगड़ते हुए संतुलन को संभालने के लिए ही अश्वमेधों की शृंखला चलाई जा रही हैं। यज्ञ विज्ञान के प्राचीन सूत्रों का यह एक आध्यात्मिक प्रयोग है। यज्ञ प्रक्रिया हमें सद्भावना को सत्कर्मों के रूप में परिणित करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि अश्वमेध महायज्ञों का उद्देश्य- राष्ट्र देवता के प्रति, जीवन मूल्यों के प्रति विश्वास जाग्रत करना, जिंदगी जीने की विधियों का शिक्षण देना है। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी महायज्ञ सम्पन्न कराने के पश्चात आज लौट आये।शांतिकुंज व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र ने बताया कि भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैण्ड में भी आश्वमेधिक अनुष्ठान सम्पन्न हो चुके हैं। इन महायज्ञ में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर जीवन को सकारात्मक बदलाव की ओर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण शृंखला के 46वें तथा दक्षिण भारत के पाँचवें महायज्ञ (हैदराबाद) के संचालन के लिए शांतिकुंज से वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्री कालीचरण शर्मा के नेतृत्व में यज्ञाचार्यों एवं संगीतज्ञों की उच्च प्रशिक्षित टीम गयी थी। महायज्ञ में जीवन को सार्थक बनाने वाली विभिन्न कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी, जिसने सभी को खूब आकर्षित किया।

Leave A Comment