Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



सल्यूट : मां को बचाने के लिए उफनती नदी में कूदी बेटी, बचाई जान

20 मिनट तक संघर्ष करने के बाद युवती ने अपनी मां को नदी से बाहर निकाला

चमोली । बेटी मां की परछाई होती है, वे मां का पल्लू पकड़कर हमेशा साथ खड़ी दिखाई देती है। मां की परेशानियां, खुशियां, इच्छाओं को भला एक बेटी से बेहतर कौन जान सकता। जब मां की जान बन आए तो बेटी कैसे पीछे हट सकती है। ऐसी ही एक तस्वीर चमोली जिले से सामने आई है। जहां मां को नदी में डूबता देख बेटी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और लहरों को मात देते हुए मां को सकुशल बाहर निकला। वहीं बेटी की इस हिम्मत को लोग सलाम कर रहे हैं।
मां को उफनती नदी में डूबता देख बेटी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगाकर जान बचाई। नदी में करीब 20 मिनट तक संघर्ष करने के बाद युवती ने अपनी मां को नदी से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद एनटीपीसी जल विद्युत कंपनी के कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को तपोवन में नेपाली मूल की रामकली देवी व उसकी 16 साल बेटी किरण धौलीगंगा नदी के किनारे लकड़ी बीनने गए थे, तभी रामकली का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। मां को डूबता देख किरण ने भी नदी में छलांग लगा दी और करीब 20 मिनट के बाद उसने जैसे-तैसे मां को नदी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि किरण भी नदी में डूबने से बची थी। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और वह अपनी मां को पकड़कर नदी किनारे तक लाई। इस दौरान किरण की मां को कुछ चोटें भी लगी थी।

Leave A Comment