Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



साध्वी पद्मावती को गर्भवती बताए जाने पर भड़का मातृ सदन

हरिद्वार । गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रहीं साध्वी पद्मावती को जबरन उठाकर दून अस्पताल ले जाए जाने, उन्हें गर्भवती बताए जाने और शुक्रवार को ही डिस्चार्ज कर देने के मामले में मातृ सदन के संतों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि पद्मावती साध्वी हैं और गंगा की रक्षा के लिए तप कर रही हैं। वैसे तो इस तरह की बात किसी युवती के लिए नहीं की जानी चाहिए, लेकिन साध्वी के बारे में की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर वे स्थानीय कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। अगर इंसाफ नहीं मिला तो अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट तक भी गुहार लगाएंगे।  उन्होंने देहरादून की सीएमओ मीनाक्षी जोशी तथा डॉ. विजय भंडारी के नाम पर सौ करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजने की भी बात कही। कहा कि फिलहाल, सीएमओ से पद्मावती को उठाए जाने बाद से लेकर डिस्चार्ज किए जाने तक का वीडियोग्राफ मांगा गया है, ताकि  सारी बातें पता चल सकें। स्वामी शिवानंद ने कहा कि अगर इस मामले में अधिकारी क्षमता भी मांग लें तो काम नहीं चलेगा। उन्हें यह बताना पड़ेगा कि किसके निर्देश पर उन्होंने यह पूरा षडयंत्र रचा। उन्होंने अफसरों के साथ ही राज्य, केंद्र के नेताओं तक पर साजिश का आरोप जड़ा। आरोप लगाया कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के पीआरओ के पिछले दिनों हरिद्वार दौरा करने के बाद से ही मातृ सदन के खिलाफ साजिश शुरू हुई है। स्वामी शिवानंद के  अनुसार पहले वह कुछ अधिकारियों के खिलाफ ही हाईकोर्ट में केस दर्ज करने वाले थे, लेकिन अब उन सभी लोगों के खिलाफ केस कराएंगे, जो पद्मावती को आश्रम से उठाने के बाद उनके चरित्र पर उंगली उठाने की साजिश में शामिल रहे हैं। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने साफ कहा कि मातृ सदन के अनशनकारी हरिद्वार की सीएमओ के अधीनस्थ किसी भी डॉक्टर से अपना मेडिकल टेस्ट नहीं कराएंगे।  उन्होंने आरोप लगाया कि गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने वालों से संतों की जान को भी खतरा है। साध्वी पद्मावती के साथ ही ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन शनिवार को भी जारी रहा। दोनों ने अपनी मांगे पूरी हो जाने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। वहीं, स्वामी आत्मबोधानंद ने कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की कोई और संत अनशन पर बैठेगा।

Leave A Comment