Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



सावरकर को नायक के रूप में पेश करेगी सरकार

veersaverkar

नई दिल्ली। देश की आजादी के इतिहास में वामपंथी और गांधीवादियों से नकार दिए गए वीर सावरकर को मोदी सरकार ’न्याय’ दिलाएगी। मोदी सरकार के पहले स्वाधीनता दिवस भाषण से पहले पूरे देश के सामने विनायक दामोदर सावरकर को स्वतंत्रता के हीरो के रूप में पेश किया जाएगा। देश के अन्य महान स्वाधीनता सेनानियों के तारामंडल में वीर सावरकर की चमक कतई मद्धिम न रहे, यह राजग सरकार सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद भी महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के साथ-साथ प्रमुखता से वीर सावरकर का नाम लिया था। कांग्रेस शासित सरकारों में उपेक्षित रहे सावरकर को इस दफा इन्हीं स्वाधीनता सेनानियों और क्रांतिकारियों के साथ पूरी हनक और चमक के साथ दिखाया जाएगा। इसके लिए स्वाधीनता दिवस से पहले दूरदर्शन ने श्रोड टू फ्रीडमश् शीर्षक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है। इस फिल्म में आजादी के नायकों के साथ सावरकर के दुर्लभ चित्र और चलचित्र भी दिखाए जाएंगे। इस विशेष डाक्यूमेंट्री को दूरदर्शन के आर्काइव के बल पर तैयार किया गया है। खास बात है कि पहली बार वीर सावरकर का कोई चलचित्र जनता के सामने आ पाएगा। दूरदर्शन के आर्काइव सेक्शन ने 1942 में दिल्ली आए क्रिप्स मिशन से मुलाकात करने जाते हुए सावरकर का फुटेज निकाला है। तीन-चार सेकेंड के इस फुटेज में तमाम नेताओं के साथ सावरकर भी दिखाई पड़ेंगे। वामपंथी और गांधीवादी इतिहासकार हमेशा से सावरकर के चिंतन और कृत्यों के आलोचक रहे हैं। फिर महात्मा गांधी की हत्या में भी वे अभियुक्त बनाए गए थे, लेकिन अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। वीर सावरकर हमेशा से संघ परिवार और भाजपा के लिए बेहद ऊपर रहे हैं। संघ समर्थित इतिहासकार सावरकर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू करने वाले जननायक के रूप में मानते रहे हैं। अपने जीवन का ज्यादातर समय अंग्रेजों की जेल में बिताने वाले सावरकर को लेकर पिछली राजग सरकार में भी विवाद हुआ था। उस समय संसद परिसर में उनकी मूर्ति को लगाने का कांग्रेस ने विरोध किया था, लेकिन तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने झुकने से इनकार कर दिया था। यह डाक्यूमेंट्री उसी कड़ी का हिस्सा है।

Leave A Comment