Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सिपाही और कैदियों ने बंदी को पीट डाला, जानिए खबर

हल्द्वानी। हल्द्वानी उपकारागार में रसोईघर में काम करने से इनकार करने पर हुई बहसबाजी के दौरान सिपाही और कुछ कैदियों ने बंदी को पीट दिया। पेशी के दौरान बंदी की हालत देख कोर्ट ने सिपाही और कैदी को तलब किया है। इधर, जेल अधीक्षक ने कोर्ट के आदेश पर शुरुआती जांच के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी है।
कालाढूंगी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में हल्द्वानी उपकारागार में बंद आरोपी अमरीख सिंह आठ फरवरी को जेल में टंकी से पानी भर रहा था। तभी सजायफ्ता कैदी सितारगंज के पंडारी का रहने वाला तस्लीम वहां आया। दोनों में पहले पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया। जेल प्रशासन विवाद को शांत कराते हुए दोनों की ड्यूटी सजा के तौर पर रसोईघर में लगा दी। अमरीख ने काम करने से मना किया तो वहां मौजूद सिपाही सज्जाद ने उसे हड़का दिया। नाराज अमरीख ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। इस पर सिपाही और अन्य कैदी व बंदियों ने अमरीख को पीट दिया। दो दिन बाद मिलाई पर मां ने बेटे अमरीख को घायल देखा तो उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी। इस पर सिपाही सज्जाद, कैदी तस्लीम और बंदी अमरीख को कोर्ट में तलब किया गया। हल्द्वानी उपकारागार के डिप्टी जेलर आरपी सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपकारागार में बीते 13 दिन में मारपीट की यह दूसरी घटना है। एक फरवरी 2023 को एक बंदी और सुरक्षा प्रभारी के बीच खाने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में बंदी ने एएसआई की वर्दी फाड़ दी थी। पुलिसकर्मी की तहरीर पर बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पहले भी प्रभारी जेलर को एक कैदी ने धमकी दी थी।

Leave A Comment