Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



सियासत : हरीश रावत को अपनी जेब से असली टोपी निकाल ही देनी चाहिएः भाजपा

देहरादून। वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरोपों का सिलसिलेवार जबाब देते हुए भाजपा ने तंज कसा है कि बंद कमरों में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा करने वाले हरीश रावत जी को अपनी जेब से असली टोपी निकाल ही देनी चाहिए क्यूंकि अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के उनके असली गुरु और सेना विरोधी ब्रिगेड के महाराज, दिग्विजय सिंह आए हैं। दिग्विजय सिंह के कॉंग्रेस को असली राम सेवक बताने के दावों निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कॉंग्रेस ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, इनकी समर्थित मुलायम सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलवायी, संसद में इनकी सरकार ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को ही काल्पनिक बता डाला, कोर्ट में कोंग्रेसी के ही बड़े बड़े वकील नेताओं बाबरी मस्जिद की सुप्रीम कोर्ट तक में पैरवी की। अब जब जनता के आशीर्वाद और भाजपा के प्रयासों से राम मंदिर बनकर पूरा होने वाला है तो बड़ी बेशर्मी से बगुला भगत बनकर राम नाम की माला जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक भूमि उत्तराखंड के लोग कभी भी दिग्विजय सिंह को माफ नहीं कर सकते, यही वह दिग्विजय सिंह हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर भारतीय सेना के शौर्य पर उंगली उठाते रहे हैं, बाटला हाउस एंकाउंटर में शहीद उत्तराखंड निवासी इंस्पेक्टर मोहन चंद्र जोशी के हत्यारे आतंकवादियों को भी निर्दाेष बताते रहे, आतंकवादी ओसामा की मौत पर अफसोस जताते हुए सदन के अंदर ओसामा जी कहकर पुकारते थे, मुंबई हमलों पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए हिंदुवादी संघटनों पर झूठा दोष मढ़ते रहे, कश्मीर को भारत का कब्जा किया कश्मीर बता कर पाक को खुश करते रहे, कश्मीर में धारा 370 वापस लाने की मंशा जाहिर कर वहाँ शांति स्थापना के लिए हुई जवानों की शहादत का अपमान करते रहे। उन्हांेने देवभूमि की जनता को सावधान करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह भारतीय सेना के शौर्य, राष्ट्रवादी भावना और हिन्दू धर्म संस्कृति का अपमान करने में कॉंग्रेस पार्टी के ब्रांड एम्बेस्ड़र हैं।
उन्हांेने दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि सबसे पहले तो उन्हें भाजपा सरकारों की तरह कॉंग्रेस शासित प्रदेशों में पेट्रोलियम पदार्थों से वेट कम वहाँ की जनता को राहत देनी चाहिए द्य उन्होने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस की सरकारों में तो टैक्स का बड़ा हिस्सा उनके नेताओं की जेब में जाता था लेकिन मोदी सरकार में जनकल्याण के लिए खर्च होता है चाहे वह कोरोना महामारी से बचाव के लिए सफल वैक्सीनेशन अभियान चलाना हो या निर्बल आय वर्ग के लिए दो साल से निशुल्क खाधान की व्यवस्थता करना हो द्य उज्ज्वला योजना के तहत घर घर निशुल्क गैस क्नेक्सन और सिलेंडर बांटकर मोदी सरकार ने माताओं बहिनों के स्वास्थ्य की चिंता की वहीं कॉंग्रेस की सरकारों ने एक एक सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनों में लोगों को लगा देती है।

Leave A Comment