Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, चार आतंकी ढेर

Army-in-action

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सीआरपीएफ ने न केवल फिदायीन हमले को नाकाम कर दिया, बल्कि चारों आतंकियों को मार गिराया. सोमवार तड़के आतंकियों ने बांदीपुरा के सुंबल इलाके में सीआरपीएफ की 45 बटालियन के कैंप मे घुसने के लिए फायर किया. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया, फिर भारी गोलीबारी की. पहले से ही सतर्क संतरी ने इस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. हमले में शामिल चारों आतंकियों को मार गिराया गया है. इसमें दो विदेशी और दो स्थानीय हो सकते हैं. यह एनकाउंटर करीब 1 घंटे तक चला. बाद में सीआरपीएफ की मदद की लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आ गई. .हमारे संवाददाता ने खबर दी कि सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी बांदीपोरा में सीआरपीएफ के कैंप में घुसना चाह रहे थे लेकिन तभी कुत्तो के भौंकने लगे और सुरक्षा बल के जवानों को अंदेशा हो गया. सीआरपीएफ के जवानों ने फौरन फायरिंग शुरू कर दी और आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से 4 एके 47 और 12 ग्रेनेड बरामद हुए. सेना के जवान अभी पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चला रहे हैं. इस बीच सीआरपीएफ के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्ववीट कर पूरे आतंकी हमले और फिर सीआरपीएफ के पूरे अपिंरेशन की जानकारी दी.सीआरपीएफ के मुताबिक-हमले के लिए लश्कर के आतंकी जिम्मेदार हो सकते हैं. बड़ी बात यह कि इस अपिंरेशन में सीआरपीएफ को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसके लिए सीआरपीएफ की पोस्ट पर तैनात चैकन्ने जवानों की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम ही होगी. आपको यह बता दें कि ज्यादातर कैंपों पर फिदायीन हमले 3 से 4 बजे तड़के ही हुए हैं और उसमें आतंकी सफल रहे हैं. साथ ही सुरक्षाबलों को खासा नुकसान उठाना पड़ा हैं। 3 मई को ही आतंकियों ने कश्मीर के काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें दो जवान शहीद हुए और चार घायल. बाद मे आतंकी भाग निकले. उत्तर कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने 1 जून को उन दो आतंकियों को मार गिराया था, जिन आतंकियों ने एक दिन हमला कर चार पुलिसकर्मी को घायल कर दिया था. फिलहाल उत्तर कश्मीर में 100 के करीब आतंकी सक्रिय हैं, जिनमें अधिकतर विदेशी हैं, जबकि दक्षिण कश्मीर में भी करीब इतने ही आतंकी सक्रिय हैं, लेकिन उनमें स्थानीय आतंकियों की तादाद ज्यादा है।

Leave A Comment