Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



सीईओ प्रसार भारती जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया

jawahar-sircar

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। उन्होंने खुद फेसबुक पर यह जानकारी दी। सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के 41.5 रोचक साल की नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया है। सरकार ने भी मेरा इस्तीफा मंजूर कर लिया है। काम बहुत हुआ। अब न सरकारी काम न कोई निजी। अंततः मैं स्वतंत्र हूं और अब सिर्फ किताबें। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल को अपना इस्तीफा सौंपा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है। जवाहर सरकार ने 4 नवंबर से पदमुक्त होने की इच्छा जताई है। बता दें कि इससे पहले वे कई बार पद से हटने की इच्छा जता चुके थे। सरकार पिछले लगभग एक महीने से पद से हटने के संकेत दे रहे थे। उन्होंने तीन सितंबर को अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा था, ‘उम्मीद है कि सर्दी से पहले वापस घर लौट सकूंगा।’ सरकार कोलकाता के रहने वाले हैं और उनका कार्यकाल फरवरी 2017 में समाप्त हो रहा है। इस पद पर सरकार की नियुक्ति संप्रग सरकार के दौरान साल 2012 में हुई थी। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने के 4 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया। नियमानुसार प्रसार भारती ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक्ट 1990 के अनुसार सीईओ को सूचना एवं प्रसारण मंत्री और राष्ट्रपति को इस्तीफे की सूचना देनी होती है। सरकार को 40 से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 2008 से फरवरी 2012 तक संस्कृति मंत्रालय के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के अधिकांश समय में प्रधानमंत्री को सीधे रिपोर्टिंग की। साल 2012 में ही उन्होंने अपना वर्तमान पद संभालने के लिए सचिव पद से इस्तीफा दिया था।

Leave A Comment