Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने किया “दून हाट” का लोकार्पण, जानिए खबर

देहरादून | हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए नावार्ड योजना के अन्तर्गत नव निर्मित दून हाट का गुरूवार को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित त्रिवेन्द्र सिंह रावत, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशनलाल सेमवाल माननीय उपाध्यक्ष, यू.एच.एच.डी.सी एवं गणेश जोशी माननीय विधायक मसूरी, देहरादून उपस्थिति रहें मुख्य अतिथि त्रिवेन्द्र सिंह रावत, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने दून हाट के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पारंपरिक परिधानों व उत्पादों को एक छत के नीचे लाया गया है। जहां उत्तराखण्ड के सभी हथकरघा और हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दून हाट के माध्यम से स्वरोजगार विकसित होगा। ‘‘उत्तराखण्ड राज्य शिल्प रत्न’’ पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिल्पियों को बधाई दी।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन हेतु दून हाट का शुभारम्भ किया गया है। नावार्ड के सहयोग से नवनिर्मित दून हाट को दिल्ली हाट की तर्ज पर एक ऐसे स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ संस्कृति, कला एंव विशिष्टताओं से परिचित होने का अवसर मिल सकें।दून हाट में स्थानीय उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन हेतु 14 स्टॉल/दुकानों का निर्माण किया गया है, जिसमें समय-समय पर राज्य के विभिन्न जनपदों के लघु उद्यमियों, बुनकर एवं शिल्पियों को स्थानीय उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन हेतु स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही हिमाद्रि एवं हिलांस के स्थायी इम्पोरियम भी इस हाट में स्थापित किये जा रहे है। इस अवसर पर दून हाट में राज्य के शिल्पियों द्वारा विकसित किये गये विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्षनी दिनांक 12 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2019 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विशिष्ट जनपदों के स्थानीय उत्पाद विपणन हेतु उपलब्ध होगें।उत्तराखण्ड के अतिरिक्त अन्य प्रान्तों के उत्पादों के विपणन के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किये जाने हेतु दून हाट का वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देश-विदेश के पर्यटक राज्य के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ अन्य प्रान्तों द्वारा विकसित किये गये उत्पादों, कला एवं विशिष्टताओं से परिचित हो सकेंगें। दून हाट को एक मोस्ट विजिटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। स्थानीय उत्पादों एवं शिल्प को राज्य सरकार द्वारा बढावा दिये जाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर भीमतला (चमोली), विण (पिथौरागढ़) एवं काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में भी नावार्ड के सहयोग से रूरल हाट स्थापित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर पांच सिद्ध हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार 2018 भी दिया दिया गया। जिसमें ग्राम व पोस्ट ढालवाला, टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती बीना पुण्डीर, ऋषिकेश रोड़, चम्बा टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती ऊषा नकोटी, पिथौरागढ़ निवासी किशन राम, रानीखेत अल्मोड़ा निवासी भुवन चन्द्र शाह एवं बागेश्वर निवासी ललिता प्रसाद हैं। पांच दिवसीय प्रदर्शनी में हिमाद्री के साथ ही उत्तराखण्ड के सभी जनपदों के हथकरघा एवं हस्तशिल्प के स्टॉल लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दून हाट को विपणन केन्द्र के रूप में विकसित करना है। प्रदर्शनी के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मनीषा पंवार प्रमुख सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, सुधीर नौटियाल निदेशक, उद्योग निदेशालय, शैली डबराल उपनिदेशक, उद्योग निदेशालय, एमएस नेगी, अनुपम द्विवेदी, केसी चमोली मौजूद रहे।

Leave A Comment