Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने बनियावाला में 164 करोड़ लागत की पेयजल योजना का किया शिलान्यास

देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जूनियर हाई स्कूल बनियावाला में 164 करोड़ लागत की मेहूॅवाला क्लस्टर पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने हरिओम आश्रम कड़वापानी की गोशाला के लिए 25 लाख की धनराशि प्रदान की। उन्होंने मीठीबेरी-परवल मोटर मार्ग का नाम शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट के नाम पर रखे जाने के साथ ही सेलाकुई क्षेत्र की आन्तरिक सड़कों के निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जन सहभागिता को जरूरी बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम पानी बचाने की बड़ी पहल कर सकते हैं। इसके लिए हमें वर्षाजल संग्रहण की दिशा में गंभीरता से सोचना होगा। धरती की पानी को धारण करने की भी सीमित क्षमता है। धरती के जीवन को बचाने के लिए भी यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि जमरानी, कोसी, सौंग, सूर्यधार, मलढुंग जैसे बांधों से ग्रेविटी आधारित पेयजल उपलब्ध कराने में हम सफल होंगे। उन्होंने सभी से यह भी अपेक्षा की कि वह अपना घर बनाते समय उसमें वर्षा जल संग्रहण तकनीकी को भी प्रयोग में लायें। साथ ही अपने घरों के आस-पास चैड़ी पत्ती वाले पौधे लगाएं।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि घर के पानी की रिसाईक्लिंग पर ध्यान देने का आह्वान प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा भी राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस के उद्घाटन अवसर पर किया गया हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने भी कहा था कि दुनिया में तीसरा युद्ध यदि होगा, तो पानी के लिए होगा। इससे पानी के महत्व को समझा जा सकता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण का सबसे बड़ा उदाहरण जलगांव हैं, जहां पर 700 एम.एम. वर्षा जल का तकनीकी दक्षता के साथ बेहतर उपयोग किया गया हैं। राज्य के अधिकारियों को इस तकनीकि की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी वहां भेजा गया था।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के विकास में केन्द्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। राज्य को 20 हजार करोड़ की फण्डिंग विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुई हैं। सेन्ट्रल रोड फण्ड के अन्तर्गत पिछले 17 सालों में जितनी धनराशि मिली है, उतनी ही धनराशि राज्य को एक साल में प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से सकारात्मक सोच के साथ हम राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गंभीर प्रयास किये गये हैं। रूद्रपुर, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित किये गये हैं। हल्द्वानी कैंसर अस्पताल के साथ ही हरिद्वार में 100 बेडों का महिला अस्पताल बनाया गया है। इससे राज्य में स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर होगी।इस अवसर पर सचिव पेयजल अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत मेहूॅवाला क्लस्टर पेयजल योजना की लागत रू0 163.98 करोड़ हैं। योजना के अन्तर्गत 20 नये नलकूप, 06 नये अवर जलाशय एवं 329.96 किलोमीटर पाईप लाईन का निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं एवं साथ ही योजना के अन्तर्गत 05 पूर्व निर्मित नलकूप एवं 03 पूर्व निर्मित अवर जलाशय भी प्रयोग में लाये जायेगें। इस योजना से जनपद देहरादून के विकास खण्ड रायपुर एवं सहसपुर की 24-24 बस्तियों हेतु पेयजल की व्यवस्था 100 से 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के आधार पर करने का प्रावधान किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत स्वचालित वाटर मीटर एवं स्वचालित मीटर रीडिंग अंकन हेतु व्यवस्थायें प्रस्तावित किये जाने का प्राविधान किया गया है। योजना में 24ग7 आधार पर न्यूनतम 16 घण्टे नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए निर्धारित दबाव पर पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। योजना के सभी निर्माण कार्य 24 महीने में पूर्ण किये जायेंगे तथा तीन महीने के ट्रायल रन अवधि के पश्चात् योजना का रख-रखाव निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारध्कम्पनी एवं कार्यदायी संस्था द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम के अर्न्तगत अर्द्धनगरीय क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का निर्माण कराने के लिए कार्यक्रम (2018-2023) का शुभारंभ किया गया था जिसके अर्न्तगत उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के अन्दर 15 पेयजल योजनाओं एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा 07 पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सहसपुर सहदेव पुण्डीर, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment