Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



सीएम धामी की उपस्थिति में आयोजित हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण

 

हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि अन्य पंचायत सदस्यगणों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह करोड़ की लागत से मुजाहिदपुर सतीवाला, भगवानपुर हरिद्वार के प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पंचायत जन-प्रतिनिधियों की यह जीत हरिद्वार जिले में विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं अन्य प्रतिनिधियों से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार एवं जनता के बीच में सेतु रुप में कार्य करते हैं तथा विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार हरिद्वार की आदर्श जनपद के रूप में पहचान बनाएगी इसके लिए हरिद्वार में, पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा बुनियादी ढांचे एवं रोजगारपरक योजनाओं को संचालित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार संपूर्ण देश व विश्व का आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ ही यहां के उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है तथा सरकार की यह विकास यात्रा सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास लिये मंथन करेंगे ताकि हरिद्वार एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ जनपद बन सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़़ रहा है। पूरे देश में ट्रांसफार्म, रिफॉर्म एवं परफॉर्म की कार्य संस्कृति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया गया। भारत ने इस दौरान पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया तथा 20 करोड़ वैक्सीन विभिन्न देशों को उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना का उल्लेख करते हुये कहा कि करोड़ों परिवारों को इस योजना के तहत मुफ़्त में राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं।

Leave A Comment