Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सीएम धामी ने कोड योगी प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किये नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान किये। नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। कोड योगी द्वारा प्रशिक्षित एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रदेश के विभिन्न आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्रों को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नये जीवन की शुरूआत करने वाले युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ बेहतर करने के प्रयास करने होंगे। यह उनके जीवन की सफलता की राह प्रशस्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी भावना के साथ किया गया कार्य आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जीवन में परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने की सोच के साथ आगे बढ़े। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि युवा विकल्प रहित संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें। सपने तभी साकार होंगे जब आपके संकल्प में मजबूती होगी। स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य अनन्त ऊर्जा का भण्डार है। वह जो चाहे कर सकता है। वह किसी सीमा से नहीं बंधा हैं। आवश्यकता स्वयं को जानने और पहचानने की है। तभी आपके मनोरथ सफल होंगें।ममुख्यमंत्री ने कहा कि कोड योगी द्वारा युवाओं को तकनीकि शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया गया है। निस्वार्थ भाव से किये गये ऐसे कार्य नियमित रूप से संचालित होते रहे, इसकी भी उन्होंने जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने इसके लिए सरकार प्रोत्साहन देने में पीछे नहीं रहेगी। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, इसके लिए सभी संस्थानों संगठनों को आगे आकर सहयोगी बनना होगा। राज्य के विकास में अपना योगदान देना होगा। हम राज्य के हित में क्या बेहतर कर सकते है यह भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी का सहयोग लेने के लिये बोधित्सव श्रृखंला के माध्यम में बुद्धिजीवियों के सुझाव लिये जा रहे हैं। सरलीकरण, समाधान तक निस्तारण के मन के साथ कार्य कर रहे है। प्रदेश की जनता से हमने जो वायदे किये है उन्हें पूर्ण करने का हमारा निरन्तर प्रयास है। यदि प्रदेश हित में हम अच्छा कार्य करेंगे तो सभी अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप के क्षेत्र में राज्य एक पायदान आगे बढ़ा है। इस क्षेत्र में हम बड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गये हैं।

Leave A Comment