Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



सीएम धामी ने जब गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम भरतवाण के साथ गाया बेडू पाको…

समाज को प्रेरित करने वाले अनेक लोगों को किया सम्मानित।*

   देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण तथा  नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिये खास दिन है। राज्य निर्माण आन्दोलन को उन्होंने बचपन में करीब से देखा है। लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण की राह बनायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वे स्वयं दिन रात प्राण, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिये तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास की राह प्रशस्त हो, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सड़क, रेल, हवाई सेवा सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राज्य हित में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके साथ उनके शासनादेश भी निर्गत किये जा रहे हैं, ताकि कार्य धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में आयी आपदा का हमने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद एवं सहयोग से बेहतर ढंग से सामना किया है। 1.50 लाख श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना द्वारा दिये गये तीन हेलीकॉप्टों से राज्य के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा राहत कार्य तेजी से संचालित किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनके किसान शंकर सिंह भैसौड़ा, पर्वतारोही  राजेन्द्र नाथ, ए.एन.एम  पूनम नौटियाल, समाज सेवी अनूप नौटियाल, खिलाड़ी चिराग, नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. काव्या ने किया।  इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय बन्धु समाज समिति नवोदय नगर हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वर्चुवली प्रतिभाग किया तथा सभी से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

Leave A Comment