Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



सौतेले पिता ने पांच साल की बेटी के साथ कि यह हैवानियत, जानिए खबर

 

रुद्रपुर । उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर मलिक कॉलोनी में एक सौतेले पिता पर अपनी पांच साल की बच्ची के शरीर में पैन घोपकर घाव करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू करते हुए बच्ची का मेडिकल भी करवाया। बताया जा रहा है कि पांच साल की बेटी के साथ सौतेला पिता पिछले छह माह से क्रूरता कर रहा था और पत्नी को डरा-धमकाकर मामले को दबाता रहा। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम फेसबुक पर पांच साल की बच्ची के जख्मी चेहरे और शरीर पर अनगिनत घाव के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। पोस्ट पर शहर के एक युवा व्यापारी सोनू खुराना व दोस्तों की नजर पड़ी। तो युवकों ने देर रात तक फेसबुक पोस्ट की खोजबीन शुरू कर दी। रविवार की सुबह छह बजे पता चला कि पोस्ट में दिखने वाली बच्ची और बच्ची का सौतेला पिता योगेश पांडे उर्फ चड्ढा मलिक कॉलोनी का रहने वाला है। इसके बाद युवकों ने आरोपी के घर में घुसकर पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पोस्ट का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सीओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ आदर्श कालोनी पुलिस चैकी पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी पिता योगेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के शरीर पर पैन से सैकड़ों घाव देकर प्रताड़ित किया जा रहा था और सौतेले पिता ने बबर्रता की सारी हदे पार कर दी थी। हिरासत में लेने के दौरान आरोपी पिता नशे में धुत मिला। पुलिस ने आरोपी और पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया। उधर एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम को बच्ची के मामा के घर गूलरभोज भेज दिया गया है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट और बच्ची के बयानों के आधार के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। पांच साल की बच्ची के शरीर में पैन घोपकर घाव देने वाले प्रकरण में पता चला कि बच्ची की मां का वर्ष 2018 में अपने पहले पति राजीव कुमार निवासी शारदा कालोनी से तलाक हुआ था। तलाक के दौरान मां अपनी दोनों बेटियों के साथ दूसरे पति योगेश पांडे के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि शादी के एक साल तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन अचानक योगेश का खौफनाक चेहरा उस वक्त देखने को मिला जब उसने अपनी दोनों सौतेली बेटियों को प्रताड़ित करने लगा। बताया जा रहा है कि बच्चियों की मां का दूसरा पति शराबी व शराब का धंधा करता है, लेकिन बेटियों की परवरिश की खातिर वह पति का जुल्म सहती रही।

Leave A Comment