Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



स्टाफ नर्स की भर्ती लिखित परीक्षा तीसरी बार भी स्थगित, जानिए खबर

देहरादून। उत्तराखंड में स्टाफ नर्स की भर्ती लिखित परीक्षा तीसरी बार भी स्थगित हो गई है। सरकार ने इसके आदेश कर दिए हैं। उपनल व एनएचएम के जरिए आउटसोर्स पर लगे अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इनका कहना था कि वे सालों से अस्पतालों में काम कर रहे हैं। कोरोनाकाल में उनके कार्यों को सरकार ने भी सराहा है और अब जब स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई तो उसमें उन्हें कोई वैटेज नहीं दिया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों का तर्क है कि पहले आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए और इसके बाद जो पद शेष बचते हैं, उनके लिए परीक्षा कराई जाए। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का तर्क रखा था। इसके बाद रविवार को सरकार ने प्रावधिक शिक्षा परिषद को 15 को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित करने के आदेश कर दिए हैं। इससे पहले अप्रैल व मई में यह परीक्षा स्थगित हो चुकी है। परिषद के संयुक्त सचिव मुकेश पांडे ने बताया कि 2621 पदों के लिए यह परीक्षा होनी थी। अब शासन के आदेश के बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।

Leave A Comment