Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



स्मृति ने सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़कर चुना माॅडलिंग का सफर

स्मृति जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व भोजन संबंधी आवश्यकताओं को कर रही पूरा

देहरादून । प्रतिभा हो तो तमाम प्रकार के अभाव व परेशानियों को मात दी जा सकती है, और इस बात को सही साबित कर दिखाया है उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड की स्मृति सिलवाल ने। एक सामान्य परिवार से होने के बावजूद आज स्मृति जहां माॅडलिंग व एक्टिंग के क्षेत्र मे मजबूत इरादों व हौसलों के साथ अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ वह उत्तराखंड में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त ‘मल्टी मीडिया डाॅट काॅम सोसाइटी‘ आॅर्गनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर भी है। यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व यातायात संबधी जागरूकता के लिए कार्य करती है। इसके अलावा वह मुंबई में ‘सोशल बीआंद बाउन्ड्रीज‘ संस्था से जुड़ी हुयी हैं जहां वह जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य व भोजन संबंधी आवश्यकताएं पूरी कर समाज सेवा भी कर रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्मृति ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, उत्तराखंड की नारियों का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है और हम सौभाग्यशाली है कि हमें उत्तराखंडवासी कहलाने का सौभाग्य मिला है। स्मृति ने कहा कि, पहाड़ से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बिल्कुल आसान काम नही था। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई गयी तो माॅडलिंग के बारे में उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं था, लेकिन आत्मविश्वास व बुलंद हौसलों ने उनका मार्गदर्शन किया। मुंबई में एक थिएटर ग्रुप से जुड़ी स्मृति ने ‘अपने अपने दांव‘ प्ले में अहम भूमिका निभायी है। इसके अलाव चैनल ‘वी‘ के रिएलिटी टीवी शो मेगा माॅडल ग्लैडरैग्स में अपनी कला व प्रतिभा का परिचय बखूबी दे चुकी हंै। जाॅन अब्राहम, डिनो मौर्या व कंगना रनौत को स्टार बनाने वाली ग्लैडरैग्स अकेडमी में स्मृति के ब्यूटी विद ब्रेन को खूब सराहा गया। इसके अलावा अब तक वह कई ब्रैंड्स के लिए काम कर चुकी है। बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति की माता अरूणा व पिता बाबूराम सिलवाल हैं। सबसे खास बात यह है कि चार भाई बहनों में अलग करने की ख्वाहिश लेकर स्मृति ने हौसलों के दम पर ग्लैमर जगत में कदम रखा। दिल्ली से सिविल सर्विसेज की पढ़ाई कर चुकी स्मृति ने पढ़ाई छोड़कर माॅडलिंग व फिल्म इंडस्ट्री को चुना।

Leave A Comment