Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अमिताभ को भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने ’स्वस्थ ग्रह’ द कैंपेन फाॅर हेल्थ इंडिया विथ अमिताभ बच्चन, कार्यक्रम में सहभाग किया। एनडीटीवी, रेकिट बेंकिजर और उनके अन्य कई सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर बारह घन्टे के कार्यक्रम का आयोजन किया तथा अमिताभ बच्चन और प्रणव राॅय ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सभी विशिष्ट अतिथियों को नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक का संकल्प कराया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हम यहां से संकल्प करंेगेे और जो लोग हमें लाइव देख रहे है वे अपने स्थान पर संकल्प करेंगे निश्चित रूप से इससे एक बड़ा परिवर्तन होगा।  वहां उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता, भगवान के साथ जुड़ने का माध्यम भी है। स्वच्छता के लिये जागरूकता की नितांत आवश्यकता है। स्वच्छता को आदत बनाना होगा और इसे सोच में लाना होगा। इस कार्यक्रम में ’स्वच्छ तन-स्वच्छ मन’, स्वच्छ हो भारत हमारा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर विस्तृत चर्चा हुई।अमिताभ ने कहा कि स्वच्छ तन-स्वस्थ मन, स्वस्थ भारत मेरा परिचय।  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्लास्टिक का उपयोग रोड़ बनाने तथा कचरे का प्रबन्धन विषय पर चर्चा की। जल शक्ति और स्वच्छता सचिव परमेश्वरण अय्यर ने लाइव जुडकर सम्पूर्ण स्वच्छता, वेस्ट टू वेल्थ, गार्बेज सेग्रीगेशन, हैकथाॅन प्रोद्यौगिकी जैसे अनेक विषयों पर प्रकाश डाला।  लक्ष्मी नारायण ने कहा देश का स्वास्थ्य ही देश का धन है, नीति आयोग, अमिताभ कांत जी, यूएन पर्यावरण राजदूत अभिनेत्री दीया मिर्जा, राकेश कपूर और अन्य विशेषज्ञों ने प्लास्टिक प्रदूषण, प्लास्टिक का पुनःचक्रण और इसे फिर से उपयोग में लाने की तकनीक के मुद्दों में अपने विचार व्यक्त किये।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने स्वच्छ इन्डिया, के मंच से सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्याओं के समाधान के लिये धर्मगुरूओं के भूमिका पर बात करते हुये कहा कि धर्मगुरू अपने उद्बोधनों और कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अनुयायियों को इसके लिये प्रेरित करे तो विलक्षण परिवर्तन होगा इस ओर परमार्थ निकेतन, जीवा बढ़चढ़ कर कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि जब से पीना, खाना और फेंकना की संस्कृति विकसित हुई तब से पर्यावरण अधिक प्रदूषित होने लगा जबकि होना तो यह चाहिये की मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी। एकल उपयोग प्लास्टिक की समस्या के समाधान के लिये चार आई प्रोग्राम इनोवेशन, इम्प्लीमेंटेशन, इनफार्मेशन और इंस्पिरेशन तकनीक को लागू करना होगा।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने ऋषिकेश के चन्द्रभागा नाला और लखनऊ के कुकरैल नाला का जिक्र करते हुये कहा कि जियो ट्यूब तकनीक के माध्यम से पांच दिनों में स्लम प्वाइंट सेल्फी प्वाइंट में तब्दील हो गया। इस अवसर पर  स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने एकता अमन यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुये कहा कि हम इबादत एक साथ करें या न करे परन्तु अपनी धरती की हिफाजत एक साथ मिलकर कर सकते है यही मिसाल इस यात्रा ने पेश की। उन्होंने कहा कि अब पानी के लिये प्रार्थना होय पानी के लिये, सिंगल यूज प्लास्टिक को न उपयोग करने के लिये, पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिये फतवे जारी हो, प्रार्थनायें हो तो मुझे लगता है कि यह काम बहुत संजीदगी से, संवेदनशीलता से सफल किया जा सकता है। अगर 130 करोड़ लोगों के हाथ जुड़ जाए तो कुछ भी असम्भव नहीं है।

Leave A Comment