Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में रहा अतुल्य योगदान : सीएम त्रिवेन्द्र

नई दिल्ली/देहरादून |  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा आयोजित “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” कार्यक्रम में  प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह मिशन लगातार सात वर्ष से उत्तराखण्ड के विषम भौगोलिक परिस्थिति में स्थित केदारनाथ, बदीरनाथ यमुनोत्री तथा अन्य दूरस्थ जगहो में अपनी चिकित्सा सेवाऐं उपलब्ध करा रहा है, जोकि अतुल्यनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले राज्य में डॉक्टरों की संख्या 1087 थी वह अब बढकर 2100 हो गयी है। टेलीरेडियोलॉजी, टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गयी है। उत्तराखण्ड चमोली जिले में स्थित घेसगॉव को नई दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल से जोडा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिये निःशुल्क हॉस्टल एवं यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून से गौचर तक हैली सेवा प्रारंभ की गई है। अब देहरादून से गौचर 40 मिनट तक पहुॅचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन द्वारा स्वर्गीय डा0 नित्यानन्द जी का सपना पूर्ण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर पुस्तक “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानन्ंद हेल्थ मिशन में  सराहनीय योगदान के लिये एम्स. ऋषिकेश को पुरस्कृत किया।
ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी की स्थापना का उद्देश्य उत्तराखण्ड राज्य के चारों धाम में आनेवाले तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2012 में प्रथम केन्द्र धर्मावाला, देहरादून में स्थापित किया गया है। तत्पश्चात् गंगोत्री धाम मार्ग में स्थित मनेरी, केदारनाथ धाम मार्ग में स्थित नारायण कोटी, यमुनोत्री धाम मार्ग में स्थित बड़कोटी एवं बदरीनाथ धाम मार्ग में स्थित पीपलकोटी में क्रमानुसार स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ हॉस्पिटल आरंभ हुए है। इन केन्द्रों के माध्यम से वहॉं के निवासियों एवं तीर्थयात्रियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसी कड़ी में मिशन द्वारा वर्ष 2019 में बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानंद सेवार्थ हॉस्पिटलों की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्ष वर्धन, उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या, विजय कोशल महाराज, माता मंगला, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ0 कृष्ण गोपाल, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुरेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment