Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



हद है : 6 महीने और 3 साल के बच्चों पर दर्ज किया था मुकदमा, कोविड मजिस्ट्रेट निलंबित

उत्तरकाशी । जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में 47 लोगों के खिलाफ क्वारंटाइन उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज करने वाले कोविड मजिस्ट्रेट को डीएम डॉ. आशीष चैहान ने निलंबित कर दिया है। कोविड मजिस्ट्रेट गिरीश सिंह राणा ने मामले में 3 मासूमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि कोविड मजिस्ट्रेट ने स्वयं मौके पर न जाकर ग्राम प्रधान से जानकारी के आधार पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया था।
इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष चैहान ने उनके निलंबन के आदेश दिये। होम क्वारंटाइन के नियमों का सही तरीके से पालन करवाने के लिए चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में भी अलग-अलग कोविड मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। तीन दिन पहले चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कोविड मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ने राजस्व विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि माड़ खालसी गांव में 47 लोगों ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किया है। इस पर राजस्व विभाग ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पंचकूला हरियाणा से वापस अपने मां पिता के साथ घर लौटी 3 वर्षीय बच्ची और 6 महीने के मासूम पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इन 47 लोगों में माड़ खालसी की 3 वर्षीय बच्ची और 6 माह के मासूम पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ आशीष चैहान ने मामले की जांच की तो पता चला कि कोविड मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधान से ही जानकारी के आधार पर ये रिपोर्ट बनाई थी। डीएम ने कोविड मजिस्ट्रेट की गलती पर उसे निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि मामले के सभी पक्षों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच करवाई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment