Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



हमारे खुले समाज में एक जिम्मेदार प्रेस की है आवश्यकता : उप राष्ट्रपति

vice-president-india

उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि हमारे समाज में एक जिम्मेदार प्रेस के आवश्यकता है ताकि जवाबदेही निश्चित की जा सके। वे आज कर्नाटक के बैंगलुरू में नेशनल हेराल्ड के स्मारक संस्करण के विमोचन के दौरान अभिभाषण दे रहे थे। कर्नाटक के राज्यपाल वाजुभाई रूदाभाई वाला, मुख्यमंत्री  के. सिद्दारमैया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी तथा अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में पत्रकारिता का इतिहास हमारे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है। उऩ्होंने आगे कहा कि प्रेस ने लोगों को शिक्षित, संतुष्ट तथा संगठित करने में अहम भूमिका निभाई है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने एक स्वतंत्र, मुक्त तथा ईमानदार प्रेस का सपना संजोया था और उन्होंने स्वतंत्र भारत में प्रचार माध्यम से जुड़े लोगों के हितों पर बहुत निगरानी रखी। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकारी पत्रकार अधिनियम जिसमें पत्रकारों को उच्च दर्जे की सुरक्षा देने, प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया था, मुख्यतः उन्हीं की देन थी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सत्य से परे (पोस्ट ट्रुथ) तथा वैकल्पिक तथ्यों के इस युग में जहां विज्ञापन जनित संपादकीय तथा प्रतिक्रिया-लेख संपादकीय लेखों से वरियता पाते हैं, हमें नेहरू के प्रजातंत्र में सुरक्षा गार्ड की भूमिका अदा करने वाली, तथा उसकी पत्रकारिता को शक्ति प्रदान करने वाले और लोकाचार सिद्धांतों पर नजर रखने वाले प्रेस के दृष्टिकोण को भलीभांति स्मरण करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संवैधानिक संरचना में राज्य को प्रेस तथा समाज के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपेक्षित हस्तक्षेप का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून में यह प्रावधान है कि इस प्रकार का हस्तक्षेप अधिकांश जनहित में हो।

Leave A Comment