Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



हरिद्वार : गंगाजल लेने आ रहे 14 कांवड़ियों को पकड़ किया क्वारंटाइन

हरिद्वार । कांवड यात्रा रद होने के बावजूद भी कांवड़ लेने हरिद्वार आये 14 कांवड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं 14 कांवड़ियों को प्रेम नगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वांटाइन कराया गया है। दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन्होंने कांवड़ियों को कपड़े बेचे थे। पुलिस ने पहले ही कांवड़ संबंधी सामान बेचने को मना किया था। पुलिस ने कहा कि किसी भी सूरत में कांवड़ियों को उत्तराखंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से कांवड़ यात्रा रद होने के बाद पुलिस लोगों को जागरूक करने में भी जुटी हुई है।
पूछताछ में कांवड़ियों ने अपने नाम बृजमोहन यादव पुत्र अमरजीत यादव, सूरज कुमार पुत्र सुरेश, अंशुल सिंह पुत्र अरविंद सिंह, अमन पुत्र राकेश चैहान, विकास पांडे पुत्र विजेंद्र पांडे, भानु सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, प्रमोद साहू पुत्र घनश्याम, ओमवीर पुत्र ज्ञान सिंह यादव, धर्मेश पुत्र शिव कुमार, प्रदीप कुमार पुत्र रामनरेश, सुशील पुत्र राजित राम, शैलेश कुमार पुत्र शिव कुमार, अरविंद कुमार पुत्र जयचंद, अंकुर शर्मा पुत्र वीरपाल निवासीगण कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा बताया है। वहीं दो दुकानदार राहुल सैनी पुत्र कुंवर सेन निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोतीराम सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए कांवड़ मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 18 जोन और 41 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद की सीमा एवं हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों में कांवड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। संबंधित स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद एवं गैर जनपदों से नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल, प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारियों को अपने दायित्वों को सही प्रकार से निर्वाह्न करना है। सीमा पर प्रशासन, पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी सूरत में कांवड़ियों को जनपद में प्रवेश नहीं होने देंगे।

Leave A Comment