Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



हरिद्वार : गुलदार ने किया हमला, दहशत में क्षेत्र के लोग

हरिद्वार । हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया गुलदार के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलदार की आमद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल ग्रामीण का नाम शिवदयाल है जो तेलीवाला ग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। गुलदार के हमले की घटना सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुरम की है जहां बीती रात शिवदयाल अपने घर की तरफ जा रहा था, घर जाते वक्त पहले से घात लगाये बैठे गुलदार ने शिवदायाल पर झपट पडा गुलदार के हमले से शिवदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद जैसे तैसे शिवदयाल सिडकुल के राजा बिस्कुट पुलिस चेक पोस्ट पहुंच गया जहाँ चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी ने शिवदयाल को घायल अवस्था में मेट्रो अस्पताल ले गए। फिलहाल शिवदयाल की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि सिडकुल का अधिकतर क्षेत्र जंगलों से सटा हुआ है इससे पूर्व भी गुलदार के हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि रात्रि में क्षेत्र के स्थानीय लोगो द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति खेतो की ओर से आ रहे था जिसके ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत बड़े-बड़े खेत हैं और एक नाला भी बहुत बड़ा है सुनसान इलाका है। उन्होंने बताया कि अभी गुलदार से हमले की जानकारीया प्राप्त की जा रही है। गुलदार ने ग्रामवासी शिवदयाल के ऊपर कहा हमला किया। नीरज शर्मा ने कहा कि ये बड़ा और खुला क्षेत्र है। खेती वाला क्षेत्र होने के कारण गुलदार के आने की संभावना तो बनी रहती है। उन्हेंने कहा कि इस क्षेत्र मे दो टीम लगाएंगे। डीएफओ नीरज शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जब तक गुलदार को पकड़ ना ले तब तक अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर ना निकले, रात में जंगल की ओर ना जाए और यदि किसी कारणवश जाना भी पड़े तो अपने हाथ में लाठी और टॉर्च लेकर जाएं बच्चे और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। जबकि गुलदार रोशनाबाद वन क्षेत्र,भेल,टिबडी,के अलावा वन क्षेत्र के मार्गो पर रात्रि में कभी भी आ जाता है। रात्रि में वाहन चालकों को गुलदार के आने का डर भय भी बना रहता है। पूर्व मे भी गुलदार की आमद से जगल से सटे क्षेत्रों मे निवास कर रहे लोगो मे गुलदार की दहशत बनी रहती है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार लोगो को गुलदार के प्रति जागरूक करते रहते है।

Leave A Comment