Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



हरिद्वार : महाकुंभ का मेला परवान पर, आस्था का सैलाब जल्द

हरिद्वार। महाकुम्भ मेले में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आयोजित पेशवाईयां आकर्षण का केन्द्र होती है। भव्य पेशवाईयों में साधु-संतों एवं धर्म गुरूओं के दर्शन मात्र से ही लोग अभिभूत हो उठते हैं तथा लोगों को परम-आलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। यह बात मेलाधिकारी दीपक रावत ने कही है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महाकुम्भ मेला परवान चढ़ता जा रहा है। निर्धारित स्नान की तिथियों में लोगों की आस्था का सैलाब धर्मनगरी में देखने को मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि विभिन्न अखाड़ों के प्रस्तावित शाही प्रवेश तथा अखाड़ों के निकलने वाले पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की अच्छी हालत होना अनिवार्य है। ताकि पेशवाई-जुलूसों के आयोजन में कोई गतिरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने मेला व्यवस्था में लगे अधिकारियों से कहा कि 3 मार्च से शुरू हो रहे पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरूस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि जहां से अखाड़ों के पेशवाई-जुलूस निकलेंगे, उन मार्गों की हालत अच्छी हो। मार्गों में किसी प्रकार के गडढे, कीचड़, खुले हुए मेनहाॅल तथा किसी अन्य प्रकार की गंदगी, कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। पेशवाई जुलूस मार्गों की सफाई व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं पर भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। विद्युत, टेलीफोन व केबिल आदि के तार इतने नीचे नहीं होने चाहिए जो पेशनवाईयों के रथों एवं ध्वजों को छूएं। रावत ने मेलाधिकारी स्वास्थ्य, नगर आयुक्त, नगर निगम, मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता लोनिवि, जल संस्थान, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, अधिशासी अभियंता भूमिगत विद्युत केबिल परियोजना तथा अधिशासी अभियंता अनुरक्षण शाखा (गंगा)जल संस्थान को निर्देशित किया है कि वह आपसी समन्वय करते हुए दो दिन के भीतर पेशवाईयों के मार्गों से सभी बाधाएं दूर करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अपर मेलाधिकारी, महाकुम्भ हरबीर सिंह से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक स्थल एवं प्रत्येक मार्ग का निरीक्षण कर लें तथा इन मार्गों पर होने वाले सभी कार्य समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग के कारण अखाड़ों की पेशवाई-जुलूस को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो उसके लिए सम्बंधित विभाग उत्तरदायी होगा। कुम्भ से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्य अधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल होने चाहिए। ताकि साधु-संत समाज तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Leave A Comment