Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



हरिद्वार : मुख्यमंत्री धामी हरकी पैड़ी गंगा पूजन एवं आरती में भी हुए शामिल

 

सोनी इंडिया, श्री गंगा सभा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग को सीएम ने सराहा

हरिद्वार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार, हरकी पैड़ी में सोनी इंडिया द्वारा गंगा सभा व आर्ट ऑफ लिविंग इंडिया के सहयोग से हर की पैड़ी में किए गए सौंदर्य करण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं आरती में भी शामिल हुए और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनी इंडिया, श्री गंगा सभा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से किए गए कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। हर की पैड़ी पर गंगा स्नान एवं गंगा आरती में लाखों लोग सम्मिलित होते हैं। कुंभ की दृष्टि से भी हर की पैड़ी का अपना विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में किए गए कार्य यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उपयोगी होंगे। राज्य सरकार द्वारा भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रयासों से अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी ने भविष्य के लिये हमें एक प्रेरणा भी दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सोनी इण्डिया प्रा0लि0 का भी महत्वपूर्ण योगदान है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा की आर्ट ऑफ लिविंग का मूल सिद्धांत अपने भीतर शांति खोजना और हमारे समाज में विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, धर्म राष्ट्रीयता के लोगों को एकजुट करना है। और यह सहयोग भक्तों और तीर्थ यात्रियों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा।। हर की पौड़ी विकास परियोजना आर्ट ऑफ लिविंग और श्री गंगा सभा हरिद्वार के सहयोग से चलने वाली सोनी इंडिया की एक सीएसआर पहल है, जिसमें कंपनी ने हरिद्वार में दो स्वागत द्वार स्थापित करने, गंगा के मूल के भित्ति चित्र डिजाइन, तीर्थ यात्रियों के लिए जूता स्टैंड की व्यवस्था, गंगा सभा कक्ष का नवीनीकरण के साथ साथ हर की पैड़ी पर गंगा आरती का सीधा प्रसारण प्रदर्शित करने के लिए एलईडी दीवार की स्थापना करने जैसी विकास की अनेक गतिविधियां शुरू की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द मुनि, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, आर्ट आफ लिविंग एवं सोनी इण्डिया प्रा0 लि0 के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Comment