Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



हरिद्वार : वेब सीरीज देख “ताऊ गैंग” करते थे लूट

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में शहर की अब तक की सबसे बड़ी डकैती मामले में उत्तराखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 48 घंटे बाद ही इस घटना के खुलासे के दूसरे चरण में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले ताऊ गैंग के पांच अन्य अज्ञात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में सतीश चैधरी (पुत्र महेंद्र निवासी थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर), अमित उर्फ फौजी (पुत्र किरण पाल निवासी थाना भवन शामली), संजय उर्फ राजू (पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बसोदी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर), नितिन मलिक (पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरमाली थाना शामली) और विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहिणी दिल्ली शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड बुलंदशहर का कुख्यात सतीश चैधरी है, जो पूरे नॉर्थ इंडिया में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है। पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर अपराधियों से एक करोड़ की कीमत के गहने, भारी मात्रा में असलहे और 10 लाख कैश बरामद किया गया है। बता दें कि इस डकैती मामले में अब तक ताऊ गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्त में आए थे, जिनसे लाखों की नकदी और जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। मुख्य मास्टरमाइंड सतीश सहित 8 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 1 किलो 300 ग्राम सोना, 6 किलो से अधिक चांदी बरामद. भारी मात्रा में असलहे और 10 लाख का कैश बरामद हो चुका है। डकैती कांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सतीश चैधरी (पुत्र महेंद्र सिंह) मूल रूप से गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, इस कुख्यात अपराधी पर उत्तर भारत में 11 से अधिक गंभीर किस्म के अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सतीश ताऊ गैंग के मास्टरमाइंड के रूप में घटनाओं को एक के बाद एक अंजाम देता आया है। उसने इससे पहले गुजरात के सूरत में हीरा व्यापारी के यहां लूट की थी। रुद्रपुर में नीलम ज्वेलर्स के यहां भी लूट जैसी गंभीर घटनाओं में उसी का हाथ है। ताऊ गैंग के गिरफ्तार अब तक के गिरफ्तार 8 बदमाशों में संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। संजय उर्फ राजू मूल रूप से बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.ताऊ गैंग का आतंक ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में लूट डकैती जैसे मामलों में वांटेट के रूप में सामने आया है। गौर हो कि हरिद्वार के मोरा तारा ज्वेलर्स में लगभग दो करोड़ की ज्वेलरी की डकैती हुई थी। दो दिन पहले हरिद्वार पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो लाख रुपये नकद, चांदी की एक मूर्ति और दो तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपियों में सचिन उर्फ गुड्डू पुत्र संजय निवासी गंगोह जिला सहारनपुर, हिमांशु त्यागी पुत्र मामचंद निवासी जिला बुलंदशहर, हंसराज सैनी उर्फ टिंकू पुत्र निर्मल सैनी निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की को गिरफ्तार किया गया था। मुखबिर की सूचना पर रुड़की के जिला पंचायत गेस्ट हाउस के केयरटेकर को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को यूपी के सहारनपुर और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

Leave A Comment