Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



हरिद्वार : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार, तीन युवतियों को मुक्त कराया

 

sex-racket

हरिद्वार। हरिद्वार शहर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी के लिए लाई गई पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त कराते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दो दलाल एवं तीन ग्राहक दबोच लिए। फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित युवतियों के भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जुर्स कंट्री के एक फ्लैट में गैरकानूनी गतिविधियों के संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती देर रात सोसायटी के फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा गया, जहां पुलिस टीम के हत्थे पांच युवक एवं तीन युवतियां चढ़ गए। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली एवं अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडज्ञ रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल दलाल है, वे ही युवतियों को जिस्मफरोशी के लिए फ्लैट में लेकर पहुंचे थे। बताया कि ग्राहकों के नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर पथरी एवं अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा लक्सर है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि अनुज एक स्थानीय शिक्षण संस्थान में छात्र है जबकि योगेश की हरकी पैड़ी के पास दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में चूड़ी माला की दुकान है। तीसरे आरोपी अभिषेक का खुद का डंपर है, जिसे वह खुद ही चलाता है। तीनों एक साथ ही फ्लैट में किराए पर रहते हैं। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मुक्त कराई गई तीनों युवतियां 24 परगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।, जिनके बयान कराने के बाद उन्हें वापस भेजा जाएगा। हरिद्वार, जूर्स कंट्री के जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, उस फ्लैट के स्वामी को भी पुलिस अब पूछताछ किे लिए बुलाएगी। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है कि किराए पर रह रहे ग्राहक युवकों का सत्यापन हुआ भी था या नहीं हुआ था।

Leave A Comment