Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



हलवाइयों ने की राहत पैकज दिए जाने की मांग, जानिए खबर

हरिद्वार । पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कनखल मार्ग स्थित गौतम फार्म हाऊस में आयोजित की गयी। बैठक में हलवाई, कैटर्स के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हलवाई कैटर्स सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते रहे। लेकिन सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा तो कर दी गयी। लेकिन हलवाई कैटर्स की समस्याओं को लेकर कोई भी राहत पैकेज में नजर नहीं आ रही है। बड़ी संख्या में बेंकटहाॅल, हलवाई, कैटर्स, विवाह समारोह में डीजे साउण्ड, घोड़ा बग्गी, बिजली आदि के व्यवसायी आर्थिक मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। हलवाई कैटर्स बैंकों के कर्जो के तले दबे हुए हैं। सरकार द्वारा भी लोन लेने की घोषणा की जा रही है। जबकि विवाह समारोह, शुभ कार्य, जन्म दिन, पार्टियां सभी आयोजनों पर रोक लगी हुई है। ऐसे में बैंकों की किस्त देना भी हलवाईयों, कैटर्स के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बैंकों की इएमआई वर्ष भर के लिए समाप्त की जाए। देश के प्रधानमंत्री से उन्होंने हलवाई कैटर्स के लिए राहत पैकेज की मांग की। तीन महीने से हलवाई कैटर्स खाली बैठा हुआ है। टेंट, फूलों की डेकोरेशन, बग्गी वाले, बैण्ड वाले सभी अपने रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द हलवाई समाज व कैटर्स के लिए बड़ी राहत की घोषणा करनी चाहिए। अध्यक्ष धाम सिंह बिष्ट व पूर्व अध्यक्ष सोमपाल ने कहा कि सैकड़ों हलवाई व कारीगर आर्थिक मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। शादी विवाह के आयोजन नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में हलवाई कैटर्स बेरोजगार हो चुके हैं। सरकार को राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। जिससे कारीगर अपने परिवारों को गुजर बसर कर सकें। उन्होंने कहा कि बिजली पानी गृहकर, बैंकों की ईएमआई का भुगतान हलवाई कैटर्स नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वर्ष भर काम धंधे नहीं चलने वाले हैं। ऐसे में सरकार को हलवाई कैटर्स समाज को बड़े राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। जल्द से जल्द हलवाई कैटर्स समाज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं व राहत राशि प्रदान करने की मांग करेगा। इस अवसर पर राकेश कुमार, नरेश कुमार, बीनू भाटिया, दीपक शर्मा, उमेश कश्यप, चांद गिरी, राकेश उपाध्याय, सोमपाल, रोहित, सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment