Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हामिद अंसारी को “असुरक्षा” का माहौल था तो पहले देते इस्तीफा : शिवसेना

vice-president-india

नई दिल्ली। देश के मुसलमानों में असुरक्षा संबंधी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर बीजेपी और शिवसेना नेताओं ने तीखी टिप्पणी की है. बीजेपी नेताओं ने इस बयान को पद की गरिमा के खिलाफ बताया है तो शिवसेना ने इससे भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि अगर उनको मुस्लिमों में असुरक्षा की भावना दिख रही थी, तो पहले ही इस्तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिए था। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.शिव सेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर हामिद अंसारी जी को मुस्लिमों में बेचैनी और असुरक्षा की भावना दिखती है तो इस विषय को लेकर उन्होंने पहले ही अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया. अब जब वह जा रहे हैं, तब इस तरीके का बयान दे रहे हैं. उनको पहले ही इस्तीफा देकर जनता के बीच मे जाना चाहिए. संजय राउत ने कहा कि अल्पसंख्यक मुस्लिम के लिए देश मे बहुसंख्यक हिंदुओं को गलत नजरिए से देखा जाता है. देश की पूरी मशीनरी मुस्लिमों की सुरक्षा में लगा दी गई है। गौरतलब है कि निवर्तमान उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि देश के मुस्लिमों में बेचैनी का अहसास और असुरक्षा की भावना है. उपराष्ट्रपति के तौर पर 80 साल के अंसारी का दूसरा कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो रहा है. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब असहनशीलता और कथित गोरक्षकों की गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आई हैं. हामिद अंसारी ने कहा कि उन्होंने असहनशीलता का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट सहयोगियों के सामने उठाया है. उन्होंने इसे ‘परेशान करने वाला विचार’ करार दिया कि नागरिकों की भारतीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी नेता गिरीराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के नागरिकों से ज्यादा कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यहां कोई कुछ भी कह सकता हैं, कोई भी पत्थरबाजों का समर्थन कर सकता हैं, कोई भी अलगाववादियों का समर्थन कर सकता हैं. यहां आधी रात को आतंकियों के लिए कोर्ट खुल सकते हैं, इसलिए भारत में हिंदू और मुसलमान सभी सुरक्षित हैं. भारत जैसा देश कोई नहीं मिलेगा. भारत जैसा अभिव्यक्ति की आजादी वाला देश नहीं मिलेगा. भारत में जो चाहे किसी को गाली दे दे. लेकिन भारत में रहना है तो कानून एक ही होगा. अयोध्या पर एक कघनून और ट्रिपल तलाकघ् पर दूसरा कघनून, भारत में ये नहीं चलेगा। बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने भी कहा कि वह हामिद अंसारी के बयान से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत में जितने मुसलमान सुरक्षित हैं, दुनिया में कहीं भी नहीं हैं. देश में जबसे मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, कोई भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ. जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं यूपी में भी कोई दंगा नहीं हुआ है. हालांकि पत्थर फेंकने वाले, बम फेंकने वाले आतंकवादी सुरक्षित नहीं हैं. ये दुर्भाग्य की बात है कि वे (हामिद अंसारी) तीन साल तक मौज मारते रहे, जब कुर्सी से विदाई का समय आ गया, तो उन्हें मुसलमान असुरक्षित लगने लगा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है. मुझे लगता है कि वे किसी पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. ये देश संविधान से चलेगा न कि फतवों से और किसी के विचारों से चलेगा।

Leave A Comment