Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



हार की बौखलाहट से की आप प्रत्याशी के कार्यालय में गुंडागर्दी : आप

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और रायपुर से प्रत्याशी नवीन पिरशाली ने आज प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कल की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि, कल रायपुर विधानसभा के आप पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का जो पर्व चल रहा है उसमें बाधा डालने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया। रायपुर में आम आदमी पार्टी को बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है । वहां की जनता काफी समय से त्रस्त है ,जिसकी बौखलाहट कल बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमारे चुनावी कार्यालय में निकाली। उन्होंने बताया कि जनता प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी को विधानसभा भेजना चाहती है और इससे बीजेपी पूरी तरीके से बौखला चुकी है। उन्होंने कहा कि कल हमारे कार्यालय में 20 से 25 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे ,उन्होंने शोर शराब किया और जबरन उन्होंने हमारे कार्यालय में लगे झंडों को नीचे फेंक कर अपने झंडे लगाए। उन्होंने कहा कि हम लोग बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे थे और शोर-शराबा सुनकर हम बाहर आए। बाहर आकर हम को 20 से 25 बीजेपी के कार्यकर्ता दिखे जो हाथों में डंडे और झंडे लिए हुए थे उन लोगों ने मेरा कॉलर पकड़ा मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मुझे खींचा, वहां पर मातृशक्ति इस पूरे घटनाक्रम में आगे आई और उन्होंने उन सभी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी लोग नशे में धुत थे और उन्होंने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि ऐसी बदतमीजी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि हमें तरस आता है उन युवाओं पर और गुस्सा आता है उन नेताओं पर जो इन युवाओं का राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं और उनके भोलेपन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का उपयोग प्रदेश के नव निर्माण के लिए होना चाहिए उन युवाओं का कुछ राजनीतिक लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि निंदनीय है। उन्हें जबरन शराब पिलाकर उनसे गुंडागर्दी करवाई जा रही है ऐसे राजनीतिक लोगों को जनता को रोकना चाहिए ,क्योंकि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है और यह पूरा प्रकरण अब जनता की अदालत में जा चुका है और जनता का कल रात से हमको बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। रायपुर की जनता बहुत समझदार है और वह ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहती है इस उत्तराखंड की बर्बादी में परंपरागत राजनीति करने वालों का बहुत बड़ा हाथ रहा है ,इसलिए मैं उत्तराखंड की जनता से प्रार्थना करता हूं कि हमें ऐसी राजनीति को रोकना होगा । उन्होंने कहा कि हमें ऐसा उत्तराखंड नहीं चाहिए जहां युवाओं की ताकत का गलत इस्तेमाल राजनीतिक लोग करें।

Leave A Comment