Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हिंदी दिवस पर राष्‍ट्रपति ने पुरस्‍कार किये प्रदान

hindi-divas

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा राष्ट्रपति भवन में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में माननीय राष्ट्रपति के कर कमलों से पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं माननीय गृह राज्‍य मंत्री किरेन रीजीजू सहित अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति समारोह में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हिंदी भाषा विविधता में एकता का प्रतीक है। हिंदी पुरातन भी है और आधुनिक भी। हिंदी भारतीयता की चेतना है। यही कारण था कि विभिन्न भाषा-भाषी लोगों ने हिंदी को ही पूरे भारतवर्ष की एकमात्र संपर्क भाषा माना और उसे ही आजादी की लड़ाई का माध्यम भी बनाया। हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद बढ़ाए जाने की आवश्‍यकता है। हिंदी का विकास देश की उन्‍नति के लिए आवश्‍यक है। ज्ञान विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग आदि में हिंदी का प्रयोग कर हम और आगे बढ़ सकते हैं। राजभाषा कीर्ति पुरस्कार-वर्ष 2015-16 योजना के अंतर्गत 300 से कम स्टाफ संख्या वाले मंत्रालय/विभाग की श्रेणी में संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रथम, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय को द्वितीय तथा वित्तीय सेवाएं विभाग को तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ, वहीं 300 से अधिक स्टाफ संख्या वाले मंत्रालय/विभाग की श्रेणी में शहरी विकास मंत्रालय को प्रथम, अंतरिक्ष विभाग को द्वितीय तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग को तृतीय पुरस्‍कार दिया गया। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ‘क’ क्षेत्र में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रथम, एनएचपीसी लिमिटेड द्वितीय तथा फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड तृतीय स्‍थान पर, ‘ख’ क्षेत्र में कोंकण रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड प्रथम, भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वितीय तथा भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड तृतीय स्‍थान पर एवं ‘ग’ क्षेत्र में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड प्रथम, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड द्वितीय तथा गोवा शिपयार्ड लिमिटेड तृतीय स्‍थान पर रहे। भारत सरकार के बोर्ड/ स्वायत्त निकाय/ट्रस्ट/सोसाइटी आदि के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र में तेल उद्योग विकास बोर्ड, नोएडा प्रथम भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, दिल्ली द्वितीय, सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली तृतीय, ‘ख’ क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू पत्तन न्यास, नवी मुंबई प्रथम, भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड, चंडीगढ़ द्वितीय तथा रा.रा.पो. केंद्रीय आयुर्वेदीय कैंसर अनुसंधान संस्थान, मुंबई तृतीय व ‘ग’ क्षेत्र में दामोदर घाटी निगम, कोलकाता प्रथम, केन्‍द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्‍थान, बेंगलूर द्वितीय समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, कोच्ची को तृतीय पुरस्‍कार दिया गया।

Leave A Comment