Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



हिमज्योति स्कूल की लड़कियों ने जीता फुटबाल खिताब, शूटिंग में सोशल बलूनी स्कूल का वर्चस्व

 

देहरादून। एसएफए चौम्पियनशिप-उत्तराखंड 2022 के पांचवे दिन भी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में रोचक मुकाबले देखने को मिले। पॅव्हिलियन ग्राउंड में सोमवार को अंडर 16 गर्ल्स के फाईनल मुकाबले में हिम ज्योति स्कूल ने एकतरफा मुकाबले में कृष ज्योति एकेडमी को 5-0 से हरा खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से शीतल, साक्षी और तुलिका ने गोल दागे। इससे पूर्व अंडर 16 लड़कों के मुकाबलों में हरिद्वार स्थित पतांजलि गुरुकुलम ने एक लीग मैच में रेड फोर्ट इंटरनैश्नल पब्लिक स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया।।शूटिंग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के शूटर्स का दबदबा बना रहा। अंडर 17 वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में 381 के स्कोर के साथ बलूनी स्कूल के निखिल जीना ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उन्हें के स्कूल के साथी शौर्य तरार ने 368 के साथ दूसरा स्थान अर्जित किया। डीपीएजी देहरादून के तेजस्वी सिंह ने 365 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। अंडर 19 लड़कियों के मुकाबले में 10 मीटर स्पर्धा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की पारी सोनी ने 260 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि कृतिका राणा और पावनी रावत को रजत और कांस्य पदकों से संतोष करना पड़ा। तीरांदाजी मुकाबलों में लड़कों के अंडर 19 वर्ग में कोटद्वार के जेपी इंटर स्कूल के दिग्विजय सिंह को 661 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ जबकि नैश्नल इंस्टीच्यूट आफ ओपन स्कूलिंग के अंकित चौधरी और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के  हिमांशु भंडारी को कांस्य पदक अर्जित हुआ। लड़कियों के अंडर 17 मुकाबलों में सेंट जोसफ कोनवेंट स्कूल की वैश्नवी पंथरी को 566 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल हुआ। कोटद्वार स्थित गर्वमेंट इंटर कालेज की कृतिका रावत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। फेंसिंग मुकाबले में लड़कों की अंडर 17 कैटेगरी में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के अभिषेक थापा ने अपने ही स्कूल साथी नितिन राठौड़ को 15-12 से हराकर स्वर्ण पदक पर काबिज हुये। दून ग्रामर स्कूल के राहुल सराहन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

Leave A Comment