Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



हिमाचल के कांगड़ा में स्कूल बस खाई में गिरी, 26 स्कूली बच्चे की मौत

हिमाचल के कांगड़ा में स्कूल बस खाई  में गिर गई, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 26 स्कूली बच्चे, दो शिक्षक और बस ड्राइवर शामिल हैं. बस में कुल 39 लोग सवार थे, जिसमें से 29 लोगों की मौत हो गई और 10 बच्चे अब भी घायल हैं. हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस हादसे में कई बच्चों की जान चली गई है. हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा सड़क हादसे में कई बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने हादसे में मारे जाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मुख्य सचिव, डीजी और डिप्टी कमिश्नर से बात की है. साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को लगाया गया है. इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेरियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि ”नूरपुर के मलकवाल में स्कूली बस के हादसे का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हादसे का हम सभी को गहरा शोक है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. दुःख की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है. इस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी. इससे पहले पिछले साल जून में कांगड़ा में ही श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस इसी तरह गहरी खाई में गिर गई थी , जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी. जून में हुए सड़क हादसे में 30 लोग घायल भी हुई थे. यह हादसा उस समय हुआ था, जब बस चिंतपूर्णी से ज्वालाजी के लिए जा रही थी. इसमें करीब 55 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे. जब बस कांगड़ा के ढलियारा के पास पहुंची, तभी अचानक बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी थी. इसके अलावा पिछले साल अगस्त में हिमाचल प्रदेश के मंडी में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

Leave A Comment