Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



हिमाचल के चित्र सिंह ने जीती राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता, जानिए खबर

‘‘नयार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ का समापन

देहरादून /सतपुली |साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपेक्षा के अनुसार जिलाधिकारी पौड़ी ‘‘नयार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ द्वारा हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से सतपुली के विलखेत क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय ‘‘नयार वैली एडवेंचर स्पोटर्स फेस्टिवल 2020’’ का रविवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर चार दिवसीय नयार घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता हिमाचल के चित्र सिंह ने जीती। हिमाचल के प्रतिभागियों ने पैराग्लाइडिंग में अपना दबदबा बनाते हुए दूसरे एवं तीसरे स्थान पर भी कब्जा जमाया। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी हिमाचल प्रदेश के ही रंजीत सिंह और अमित ठाकुर रहे। पैराग्लाइडिंग में एकमात्र महिला प्रतिभागी अरूणाचल की अलीशा बेस्ट वुमन कैटेगरी का पुरस्कार दिया गया। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः 50, 30 और 20 हजार रूपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जबकि अलीशा को प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई।

13 पाउंड की महाशीर मछली पकड़ी

वहीं नयार वैली एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत आयोजित प्रथम एग्लिंग प्रतियोगिता हिमाचल से आए प्रतियोगी सतपाल ने जीती। उन्होंने 13 पाउंड की महाशीर मछली पकड़ी। द्वितीय स्थान पर देहरादून के अहमद अली रहे जिन्होंने 10 पाउंड की महाशीर पकड़ी। जबकि तृतीय स्थान पर पंजाब के तेगबीर सिंह मान रहे। वहीं सर्वाधिक मछली आखेट के विजेता मरचुला के संजीव परोदिया प्रथम, रामपुर के अहमद अली गाजी द्वितीय एवं मरचुला के श्याम गुरुंग तृतीय रहे। वहीं माउंटेन बाइकिंग में नेपाल ने अपना दबदबा बनाते हुए पुरूष व महिला दोनों कैटेगरी के सभी पांचों पुरस्कार अपनी झोली में डाले। पुरूष वर्ग में आशीष शेरपा पहले, रमेश भारती दूसरे और आकाश शेरपा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में पहला पुरस्कार ऊषा और दूसरे स्थान पर अनीशा रही। मेल कैटेगरी में 50, 30 और 20 तथा फीमेल कैटेगरी में 30 और 20 हजार रूपए के चैक और प्रशस्ति पत्र प्रतिभागियों को दिए गए। समापन अवसर पर कार्यक्रम स्थल व्यासघाट में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतियोगिता में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया।

Leave A Comment