Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



हुआ शुभारम्भ ‘रानीखेत 150 वर्ष शरदोत्सव’ का, जानिए खबर

अल्मोड़ा/रानीखेत । ऐतिहासिक पर्यटन नगरी रानीखेत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर ‘‘रानीखेत 150 वर्ष‘‘ शरदोत्सव का शुभारम्भ कुमाऊ रेजिमेंट कमाण्डेंड रानीखेत व बिग्रेडियर जी0एस0 राठौर, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी0एस0 राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि रानीखेत विश्व पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि रानीखेत जैसा कोई पर्यटन स्थल कंही नहीं है, मुख्य अतिथि ने कहा कि रानीखेत कुमाऊ रेजीमेंट सेन्टर का मुख्यालय होने से यह और अधिक प्रसिद्व है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से शरदोत्सव में हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनों से यहां की पहचान में और बढोतरी होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे महोत्सव के माध्यम से लोगो को जोड़ने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने रानीखेत वासियों को रानीखेत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले वर्ष रानीखेत का एक कलैण्डर बनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के महोत्सवों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रानीखेत महोत्सव के अलावा अल्मोड़ा एवं जागेश्वर महोत्सव का आयोजन इसी माह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी के रूप में विश्व भर में प्रसिद्व है इसलिए यहा समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। नेशनल इण्टर कालेज रानीखेत, केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत, संस्कार सांस्कृतिक व विहान सांस्कृतिक समिति ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।इस कार्यक्रम में डी0आई0जी0 एस0एस0बी0 एम0एम0 काण्डपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, एस0एस0बी0 के कमाण्डेंड एसए0एस0 कराड़े, उपजिलाधिकारी भिकियासैंण अभय प्रताप, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, मोहन नेगी, राजेन्द्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी कैण्ट अभिषेक आजाद, निदेशक रक्षा सम्पदा बरेली डी0एन0 यादव, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती, उमेश पाठक, कैलाश पाण्डे, विमल भटट, सी0ओ0 वीर सिंह,, महामंत्री अतुल जोशी, हेमन्त बिष्ट आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन विपिन साह ने किया। रानीेखेत महोत्सव के दूसरे दिन 04 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें बेबी शो, फैन्सी ड्रेस, लोक परिधान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। वहीं सायं 05ः00 बजे से पटियाला ग्रुप भागड़ा, 6ः00 बजे से नेहरू सांस्कृतिक कला केन्द्र, 7ः30 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशयरा और रात्रि 8ः30 बजे वालीवुड स्टार नाईट में महालक्ष्मी अय्यर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

Leave A Comment