Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



18 दिसम्बर को दिल्ली में ऐतिहासिक धर्म रैली का आह्वान, जानिए खबर

 

देहरादून । झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले में जैन समुदाय एक सबसे बड़ा तीर्थ 20 जैन तीर्थंकरा और अनंत कोटा कोटी, संतों की मोक्षस्थली सम्मेद शिखर के नाम से विश्व में विख्यात है। आज वो राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र के श्रेणी में आने से विश्व के अल्पसंख्यक जैन समुदाय की धार्मिक भावनायें आहत हुई हं यह अल्पसंख्यक जैन समाज के साथ घोर अन्याय है । इसी क्रम में सम्पूर्ण जैन समाज के प्रमुख संत एवं जैन अल्संख्यक समाज के लोग अब झारखण्ड राज्य सरकार और केन्द्रीय वन मंत्रायल द्वारा जैन समाज के प्रसिद्ध जैन तीर्थराज सम्मेद शिखर को वन्य जीव अभयारण्य का हिस्सा बताने और पर्यावरण पर्यटन की अनुमति देने की घोर चिंता और आक्रोश के चलते दिल्ली लाल किला मैदान में देशव्यापी सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन, विशाल धर्म सभा एवं रैली का आयोजन भारतीय जैन मिलन के आह्वान में 18 दिसम्बर 2022 को करेगा । भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चन्द जैन ने बताया कि दिल्ली में होने वाले इस देशव्यापी आंदोलन में देशभर से जैन समाज के संतों के साथ जैन अल्पसंख्यक समाज के लोग इकट्ठा होंगे। जैन समाज में सम्मेद शिखर को तीर्थराज का दर्जा हासिल है। सरकार के इस गलत फैसले से तीर्थराज की स्वतंत्र पहचान और पवित्रता नष्ट होने के कगार पर है। उन्होंने आगे बताया कि इस समय तीर्थराज सम्मेद शिखर क्षेत्र पर लगातार भारी संख्या में पेड़ों का कटान चल रहा हैं वहा पर मांस और मदिरा की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सरकार के इस फैसले के बाद जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ पर अब सभी अनुचित कार्य हो रहे हैं, जिनका जैन समाज के लोग घोर विरोध व निंदा करते है। जैन समाज, पर्यावरण प्रेमियों, ऐतिहासिक धरोहरों व इतिहास प्रेमियों, धर्म के रक्षकों व संस्कृति के रक्षकों से जैन तीर्थ को बचाने के लिए 18 दिसम्बर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में होने वाले सम्मेद शिखर जी बचाओ आन्दोलन को तेज करने सहित विशाल धर्मसभा व रैली में पहुंचने का आह्वान किया।{तीर्थराज सम्मेद शिखर के संरक्षण, उसके अस्तित्व एवं पवित्रता और स्वतंत्र पहचान के लिए चल रहे देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जैन भवन देहरादून के मंत्री संदीप जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शिखर जी तीर्थ को पर्यटन केन्द्र बनाए जाने का निर्णय तीर्थ की पवित्रता एवं प्राचीनता नष्ट करने के साथ-साथ उसके अस्तित्व पर कुठाराघात है झारखण्ड और केन्द्र सरकार के फैसले से जैन अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश देहरादून में 20 दिसम्बर, 2022 को 11 बजे एक रैली के रूप में जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा । केन्द्रीय महिला संयोजिका मधु जैन ने बताया कि यह निर्णय अहिंसक और अल्पसंख्यक जैन समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला भी है। अतः इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए। सभा में जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री राजेश जैन श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अरूण जैन, जैन भवन के अध्यक्ष सुनील जैन ने भी सभा को सम्बोधित किया। तथा सचिन जैन, पंकज जैन, विपिन जैन, अल्का जैन, मोनिका जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही |

Leave A Comment