Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य : सीएम धामी

 

बनबसा | सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा तक आयोजित रन फ़ॉर यूनिटी (रैली) में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। एकता दौड़ में शामिल होकर एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। इसलिए उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई । उन्होंने कहा कि हमारे देश के अंदर सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे जांबाज लौह पुरुष पैदा हुए, वहीं देश के अंदर शंकराचार्य जी ने पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हमारे देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ रहा है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। जिस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस समय मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में वैश्विक महामारी कोरोना लड़ने के लिए दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई। देश में गरीबों के घर का चूल्हा जलते रहे, कोई भी भूखा न रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई और जिससे हर किसी को इस योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 साल बाद जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा। ये 25 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इन 25 सालों में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ने वाला है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। उन्होंने कहा आने वाले 25 साल अमृतकाल के रूप में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं हमने उत्तराखण्ड के लिए संकल्प लिया है कि आने वाले दो सालों में हम प्रदेश को टीबी मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन, एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होगा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। हमारी युवा पीढ़ी जो आने वाले समय में देश के कर्णधार होंगे, उन्हें सही दिशा मिलनी जरूरी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिक आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment