Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



21 सालों में नहीं मिला चालकों को उनका असली सम्मान : कोठियाल

देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने अपने नवपरिवर्तन संवाद में प्रदेश के चालक परिचालकों से वर्चुअल जुड़ते हुए संवाद किया। उन्होंने कहा कि देहरादून से लेकर बद्रीनाथ तक हरिद्वार से लेकर उत्तरकाशी तक हल्द्वानी से लेकर पिथौरागढ़ तक और टनकपुर से लेकर धारचूला तक उत्तराखंड की सड़कों पर दिन-रात दौड़ने वाले चालक परिचालक वो लोग हैं जिनके इर्द-गिर्द पूरे उत्तराखंड वासियों का जीवन चक्र घूमता है। उन्होंने कहा कि चाहे ऑटो रिक्शा हो टैक्सी हो ट्रैकर हो मैक्सी हो बस हो या ट्रक हो यह सारे वाहन आज हर किसी के जीवन की प्रमुख गतिविधियों के लिए ऑक्सीजन की तरह है जिनका रोजमर्रा के जीवन पर बहुत फर्क पड़ता है। पहले किसी समय में जब इतनी सुविधाएं नहीं थी उतनी सड़के नहीं थी लोगों के लिए आना बहुत कठिन होता था वाहनों की संख्या भी कम थी ,तब आप ही लोग थे ,जो लोगों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जरूरतों को पूरा करते थे।
उन्होंने कहा कि आज सुविधाएं बढ़ चुकी है परिवहन के साधन बढ़ चुके हैं ,तब भी आप चालक परिचालक लोग ही हैं ,जो आम जनता के लिए भरोसे के सबसे बड़े प्रतीक हैं।  उत्तराखंड में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो आपसे उत्तराखंड आने पर मिलता ना हो ,आप ही हमारे प्रदेश के पहले एंबेसडर हो। बिना किसी लिखा पढ़ी के ,बिना किसी गारंटी के लोग आप लोगों पर भरोसा करते हैं । पैसे से लेकर महंगी से महंगी सामग्री आप लोगों के जरिए अपने लोगों तक पहुंचाते हैं ,तो उसके पीछे सबसे बड़ा आधार आपकी ईमानदारी मेहनत और प्रतिबद्धता है और उत्तराखंड की तरक्की में आप लोगों का बहुत बड़ा सहयोग है।  उन्होंने आगे कहा कि अगले महीने की 14 तारीख को विधानसभा चुनाव होने हैं ,इस चुनाव को कराने में तमाम सरकारी गैर सरकारी विभागों का जितना योगदान होगा उतना ही योगदान आप लोगों का भी होगा। चुनाव संबंधी कोई भी एक्टिविटी आपके सहयोग के बिना मुमकिन नहीं है और आने वाले दिनों में आप लोग चुनावी महायज्ञ को संपन्न कराने में व्यस्त रहेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने में आप जो जिम्मेदारी निभाएंगे उसके लिए मैं आपको शुभकामना देता हूं। कहा कि आप लोगों की संख्या पूरे उत्तराखंड में लाखों में है ,लेकिन सवाल यही है कि क्या एक संगठित क्षेत्र के रूप में आज तक आप लोगों की कोई पहचान है। आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में करोड़ों ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं यह लोग असंगठित क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। दिन-रात हार तोड़ मेहनत करने के बावजूद आज तक इन अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पहचान नहीं मिल पाई जो इनका असली हक है। हमारे चालक परिचालकों को जो पहचान मिलनी चाहिए उन्हें आज तक वह पहचान नहीं मिल पाई है। उत्तराखंड के लोगों का जीवन आप लोगों के बिना अधूरा है और आप लोगों की जरूरत सबसे ज्यादा सरकार को होती है पूरे तंत्र को होती है। आप लोगों के बिना सरकार की गाड़ियां भी नहीं चल सकती है। कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि जिन सरकारों की आप आज तक गाड़ियां चलाते आ रहे हैं उन सरकारों ने आपके लिए आज तक किया क्या। अब चुनाव में 20 दिन का समय रह गया है ऐसे में यह सवाल बहुत ही गंभीर नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों का जीवन संघर्ष से भरा है यानी जब गाड़ी चलेगी जीवन चलेगा गाड़ी बंद और जीवन बंद। उन्होंने कहा परिवहन से जुड़े लोगों के भविष्य की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं और उत्तराखंड में कांग्रेस भाजपा दोनों पार्टियों ने 10 ,10 साल तक राज किया। लेकिन किसी भी पार्टी ने आप हजारों चालक परिचालक भाइयों और आपके परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरटीओ में लाइसेंस से लेकर, इंश्योरेंस के नाम पर रिश्वत का गोरखधंधा ,चालान के नाम पर डराना, सरकारी महकमे द्वारा की जाने वाली वसूली ,यह सब कुछ आप लोगों को आए दिन झेलना पड़ता है ,लेकिन आप लोगों की सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए, लेकिन आज भी हमारे प्रदेश की कई सड़कें बाबा आदम के जमाने से भी बदतर हालात में हैं खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क में बहुत खराब है और इन सड़कों पर कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है जो किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर दोनों दलों ने सड़कें बनाई होती तो आज बेकसूर लोगों को अकाल मृत्यु के मुंह में नहीं जाना पड़ता।

Leave A Comment